-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Gujarat Cm Bhupendra Patel Leads Delegation To Ayodhya For Ram Lalla Darshan
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल पहुंचे अयोध्या, मंत्रीमंडल समेत किए श्रीरामलला का दर्शन
- Written By: मनोज पांडे

अयोध्या: गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल के नेतृत्व में उनका मंत्रिमंडल शनिवार को श्रीरामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचा। 25 सदस्यीय डेलिगेशन सुबह महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचा।
योगी सरकार के मंत्री ने किया स्वागत
योगी सरकार में कृषि मंत्री व अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व संगठन की तरफ से शैलेंद्र कोरी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व उनके कैबिनेट मंत्रियों, अधिकारियों को माला पहनाया एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। वहीं सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने उनके स्वागत में लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुजरात प्रदेश से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, पहले CEO के लिए करना होगा इंतजार! जानिए क्यों अटकी नियुक्ति
राम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
‘सच छिप नहीं पाएगा’… राम मंदिर चंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कदम के बाद रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पत्र के बाद सियासी घमासान, BJP ने किया पलटवार; बोली- राम की अचानक चिंता जताना राजनीतिक ड्रामा
यह अवसर हम सबके लिए भावुक और श्रद्धापूर्ण: भूपेंद्र पटेल
गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा “मुझे मेरे मंत्री परिषद के सभी सदस्यों के साथ प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह अवसर हम सभी के लिए बहुत ही भावुक और श्रद्धापूर्ण है।” उन्होंने कहा “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या मंदिर में प्रभु श्रीराम चंद्र जी का औलौकिक प्राण प्रतिष्ठा देश में नए काल चक्र का उद्घोष है। इतना ही नहीं अगले एक हजार वर्ष के लिए रामराज्य की स्थापना का यह संकल्प भी है। राम मंदिर भारत की दृष्टि के दर्शन का मंदिर बन गया है। सही अर्थों में यह मंदिर राष्ट्र के चेतना और नव जागरण का मंदिर बना है। श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह राष्ट्र उत्सव के रूप में मनाया गया, जो एक नए युग की शुरूआत है। हर एक हिंदू का संकल्प था कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण होना चाहिए। आज यह पूर्ण हो गया है।
गुजरातियों के लिए अयोध्या में बनेगा यात्री निवास
सीएम भूपेंद्रभाई पटेल ने कहा कि देश भर से लाखों श्रद्धालु राम मंदिर में प्रभु के दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं। हमारी सरकार में गुजरात के यात्रियों के लिए विशेष आस्था ट्रेन शुरू की है, जिसके माध्यम से हजारों लोगों को रामलला का दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम की सुविधा प्राप्त हो इसके लिए यात्री निवास बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य के बजट में 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अयोध्या में भविष्य में निर्मित होने वाले यात्री भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद करता हूं।
Gujarat cm bhupendra patel leads delegation to ayodhya for ram lalla darshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
14 वर्षों बाद आंदोलन में उतरे अन्ना हजारे, छात्रों के समर्थन में 2 घंटे का मौन प्रदर्शन
Jul 24, 2026 | 07:00 AMMercedes-AMG E 53 Hybrid 4MATIC+ भारत में लॉन्च, 612hp की दमदार पावर और 100KM+ EV रेंज
Jul 24, 2026 | 06:55 AMसरकार ने मानी सोनम वांगचुक की शर्त? 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, JP नड्डा-जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला
Jul 24, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 24 जुलाई LIVE: पेपर लीक पर बनेगा फास्ट-ट्रैक कानून! वांगचुक का अनशन खत्म, CJP का प्रदर्शन जारी
Jul 24, 2026 | 06:33 AMBirthday Horoscope: 24 जुलाई जन्मदिन वालों को मिलेगा दांपत्य सुख, सम्मान और करियर में सफलता
Jul 24, 2026 | 06:20 AMमनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
Jul 24, 2026 | 06:18 AMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र में थमेगा बारिश का जोर? IMD ने मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Jul 24, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














