- Hindi News »
- Special Coverage »
- Firing On Sukhbir Singh Badal Militancy Is Rising Again In Punjab
बाल-बाल बचे शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल, पंजाब में फिर उभर रहा है उग्रवाद
खालिस्तान समर्थक आतंकवादी नारायण सिंह चौरा ने सेवादारी कर रहे बादल को मारने के लिए पिस्तौल निकाली थी। लेकिन इस दौरान हमलावर का निशाना चूक गया और पिस्तौल से निकली गोली बादल के पीछे की दीवार से जा टकराई।
- Written By: मृणाल पाठक

सुखबीर सिंह बादल (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल की किस्मत अच्छी थी जो हत्या के प्रयास से बाल-बाल बचे। खालिस्तान समर्थक आतंकवादी नारायण सिंह चौरा ने व्हील चेयर पर बैठ कर सेवादारी कर रहे बादल को मारने के लिए पिस्तौल निकाली ही थी कि सादी पोशाक में मौजूद बादल के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने तत्काल झपट कर चौरा की पिस्तौल छीनकर उसे धकेलने की कोशिश की।
इस दौरान हमलावर का निशाना चूक गया और पिस्तौल से निकली गोली बादल के पीछे की दीवार से जा टकराई। पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से बादल उठ नहीं सकते थे। यदि समय रहते पीएसओ जसबीर तथा अन्य व्यक्ति हमलावर पर काबू नहीं पाते तो बादल का बच पाना मुश्किल था। हमलावर बब्बर खालसा इंटरनेशनल का पूर्व सदस्य है जो 1984 में पाकिस्तान गया था और हथियारों व विस्फोटकों की तस्करी करता था। वह बुडैल जेल ब्रेक का आरोपी है और पहले सजा काट चुका है। उसने गुरिल्ला युद्ध पर एक पुस्तक भी लिखी है।
इस हमलावर ने पहले पोस्ट किया था कि माफी मांगने से अकालियों के पाप धुल नहीं जाते। 1 वर्ष पहले चौरा ने एक अन्य पूर्व उग्रवादी दलजीत सिंह बिट्टू के साथ प्रेस कांफ्रेंस की थी जिसमें ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की आलोचना की थी। स्वर्णमंदिर की सुरक्षा में 175 पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद यह घटना हुई।
सम्बंधित ख़बरें
इन ऐतिहासिक गुरुद्वारों में गुरु नानक जयंती पर होता है दिव्य उत्सव, देखकर मन हो जाएगा खुश
6 जून का इतिहास: आज के दिन ही हुआ था स्वर्ण मंदिर में सेना का ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ समाप्त, जानिए इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं
भारत के सबसे अमीर मंदिर जिसके सामने फीकी है बड़े-बड़े करोड़पतियों की कंपनियां
…तो स्वर्ण मंदिर में हो जाती बड़ी अनहोनी, पाकिस्तानी हमलों से बचाने कि लिए तोड़ी गई सदियों पुरानी परंपरा
नवभारत विशेष की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह पंजाब के लिए बड़ी घटना है, हम राज्य को कहां ले जा रहे हैं? यह कानून-व्यवस्था की विफलता है जिसके लिए मुख्यमंत्री मान को इस्तीफा देना चाहिए। सुखबीर सिंह बादल के निकट संबंधी बिक्रम सिंह मजीठिया ने सवाल उठाया कि जब चौरा ने एक दिन पहले स्वर्णमंदिर में रेकी की थी तभी उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
पंजाब बीजेपी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह ने कहा कि हिंसा और गोलीबारी की घटनाएं दिखा रही है कि राज्य में अराजकता है। कांग्रेस ने भी इस घटना की निंदा की। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की तत्परता से यह साजिश टल गई। मामले की पूरी जांच का आदेश दे दिया गया है। यह सिर्फ बादल पर नहीं बल्कि ऐसे सेवादार पर हमला था जिसे अकाल तख्त ने ड्यूटी सौंपी थी।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Firing on sukhbir singh badal militancy is rising again in punjab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
Feb 16, 2026 | 08:17 PMकमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














