-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Firing At Salman Khan House
सलमान खान के घर पर गोलीबारी, काला हिरण नहीं छोड़ रहा टाइगर का पीछा
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) असुरक्षित हैं। 2 दशक से भी पहले 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के लिए सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, नीलम, तब्बू आदि कलाकार गए थे। वहां इस यूनिट के लोग शिकार पर गए और दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण के अवैध शिकार के मामले में सलमान फंस गए। तब से उन पर जोधपुर कोर्ट में मामला चलता रहा।
इस मामले का दूसरा पहलू यह भी है कि हरियाणा व राजस्थान में रहनेवाला बिश्नोई समाज सलमान के खिलाफ हो गया। यह समाज काले हिरण को अपना देवता जम्भेश्वर मानता है। यह हिरण उनके घर तक भी आ जाए तो उसे कुछ न कुछ खिलाते या पानी पिलाते हैं। उसे नुकसान पहुंचाने की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसी बिश्नोई समाज ने सदियों पहले वृक्षों को कटने से बचाने के लिए चिपको आंदोलन किया था। वे वृक्ष से लिपट जाते थे ताकि कोई उस पर कुल्हाड़ी न चलाने पाए। इसका यह मतलब नहीं कि सभी बिश्नोई अहिंसक होते हैं। अपनी आस्था पर चोट पहुंचानेवाले को ये अपना शत्रु मानते हैं। एक ओर तो मामले-मुकदमे की परेशानी और दूसरी ओर लारेंस बिश्नोई गैंग का डर सलमान को आतंकित किए हुए है।
सुरक्षा को लेकर चिंता
सम्बंधित ख़बरें
The Alliance में पहुंचे सलमान खान का छलका दर्द, सभी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर किया जेल का एक्सपीरियंस
मेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
Salman Khan Alliance Promo: रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है, अलायंस में सलमान खान का बयान सुनकर चौंके फैंस
‘भाई के दोहे’ हुए वायरल! सलमान खान के ट्वीट्स की किताब ने बटोरी सुर्खियां, इंटरनेट पर मचा दिया तहलका
सलमान खान ने एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है जैसी एक्शन फिल्मों में जबरदस्त काम किया लेकिन बिश्नोई गिरोह की धमकी की वजह से मुंबई में रहकर भी वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सरकार ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है, साथ ही उनका व्यक्तिगत बॉडीगार्ड शेरा भी साये की तरह हमेशा उनके साथ रहता है। यह भी संभव है कि काले हिरण की आत्मा ‘टाइगर’ को चैन की सांस नहीं लेने दे रही होगी। कितने ही लोग मानते हैं कि काले हिरण शिकार के प्रकरण की वजह से सलमान खान ने शादी नहीं की क्योंकि उन्हें डर सताता था कि कहीं जेल जाने की नौबत न आ जाए। दूसरी ओर बिश्नोई गैंग का डर भी था। लारेंस बिश्नोई ने लंबे समय से सलमान को धमकी दे रखी हैं।
इसे कोरी धमकी नहीं कहा जा सकता क्योंकि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर रविवार को सुबह लगभग 5 बजे हेल्मेट पहनकर आए 2 बाइक सवारों ने 5 राउंड फायरिंग की। इनमें से एक गोली अपार्टमेंट के गेट पर लगी। बालकनी पर भी गोलियों के निशान पाए गए। यह वही बालकनी है जहां सलमान खान ने खड़े होकर अपने हजारों प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद दी थी। गोलीबारी करने के बाद हमलावर फरार हो गए। इससे स्पष्ट है कि ‘टाइगर’ को निशाना बनाने और मन में दहशत पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इसी दौरान लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली। इस पोस्ट में अनमोल के अलावा गोल्डी बरार, रोहित गोदरा और काला जठारी जैसे गिरोहबाजों का नाम लिया गया है।
खौफ होना स्वाभाविक
यद्यपि गोलीबारी की घटना के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया और पुलिस कमिश्नर को सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया फिर भी सलमान खान के दिल में खौफ बैठ गया कि हमलावर मुंबई में उनके घर तक पहुंच सकते हैं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर आई है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है तथा पुलिस की टीम दिल्ली, जयपुर, बिहार भेजी गई हैं फिर भी सलमान की चिंता स्वाभाविक है। वह घर में कैद होकर नहीं रह सकते। फिल्म की शूटिंग के लिए स्टूडियो और विभिन्न लोकेशन पर जाना पड़ता है। ‘बिग बॉस का घर’ के लिए भी वे शूटिंग पर जाते हैं। फिल्म अवार्ड समारोहों में भी जाना पड़ता है इसलिए सुरक्षा को लेकर फिक्र होना स्वाभाविक है। यह भी कहा जा रहा है कि बिश्नोई गैंग का सलमान को निशाने पर लेना सिर्फ एक बहाना है। बिश्नोई गैंग मुंबई में रंगदारी और हफ्ता वसूली के लिए अपना दबदबा मजबूत करना चाहता है।
Firing at salman khan house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














