- Hindi News »
- Special Coverage »
- Editorial Clashes In Tamil Nadu Why Does The Governor Give Assent To The Bill
तमिलनाडू में टकराव, विधेयक पर मंजूरी क्यों टालते हैं राज्यपाल
- Written By: नवभारत डेस्क

कुछ राज्यपालों ने जानबूझकर राज्य सरकार के साथ असहयोग करने या उसके काम में अड़ंगा डालने का रवैया अपना रखा है. शायद वे सोचते हैं कि गैरबीजेपी राज्य सरकार को इस तरह हैरान-परेशान करने से केंद्र सरकार उनसे खुश रहेगी. राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख होते हैं जिन्हें विधानमंडल द्वारा पारित प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर 14 दिनों के भीतर मंजूरी दे देनी चाहिए. यदि विधेयक पर कोई आपत्ति हो तो राज्यपाल उसे पुनर्विचार के लिए वापस भेज सकते हैं दोबारा राज्यपाल के पास आने पर उन्हें अनिवार्य रूप से उसे मंजूरी देनी ही पड़ती है.
संविधान में यही प्रावधान है लेकिन न जाने क्यों कुछ राज्यपाल अपने पास बिलों को लंबी अवधि तक रोक लेते हैं और इस तरह अटकाने की कोई वजह भी नहीं बताते. हाल के वर्षों में बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच तीखा टकराव देखा गया. क्या राज्यपाल खुद ऐसा कर रहे हैं या केंद्र के उकसावे पर वे राज्य सरकार के लिए दिक्कतें पैदा कर रहे हैं? तमिलनाडु में ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने और ऑनलाइन गेम को रेगुलेट करनेवाले विधेयक को लेकर राज्य सरकार और राज्यपाल आर एन रवि के बीच जमकर टकराव की स्थिति बन गई थी. इस विधेयक को दोबारा राज्यपाल के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया था लेकिन उन्होंने इसे अटकाए रखा और विधेयक पास होने के 131 दिनों बाद इसे मंजूरी दी.
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के तीखे तेवरों के बाद राज्यपाल ने बिल को स्वीकृति दी. इससे पहले सिविल सेवा के प्रत्याशियो के एक समूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रवि ने कहा था कि बिलों को होल्ड करना बिलों को रिजेक्ट करने का एक अच्छा तरीका है. इस गतिरोध को देखते हुए तमिलनाड विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश कर केंद्र सरकार और राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि वे विधानसभा में पारित विधेयकों को निश्चित अवधि में मंजूरी देने के लिए राज्यपाल को निर्देश दें. मुख्यमंत्री स्टालिन द्वारा पेश इस प्रस्ताव को सदन ने पारित कर दिया था. ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगानेवाला विधेयक इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि इसमें लुट चुके तमिलनाडु के 41 लोगों ने अब तक आत्महत्या की है.
सम्बंधित ख़बरें
हमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार! बिना मंत्रियों के कई अहम विभाग, सियासी चर्चाएं तेज
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया
ऑनलाइन सट्टेबाजी के जाल में फंसकर लोग बरबाद हो रहे हैं. यद्यपि मीडिया प्लेटफार्म पर गेम खिलानेवाले कहते हैं कि सोच समझ कर खेलों इसकी लत पड़ सकती हैं और वित्तीय जोखिम की आशंका है फिर भी उनके लुभावने जाल में लोग फंस ही जाते हैं. लालच में गरीब व मजदूर भी आ जाते हैं युवा वर्ग भी कामधाम छोड़ कर ऑनलाइन सट्टे में उलझ जाते हैं और नुकसान उठाते है. किसी भी तरह का जुुआ खेलना कानूनी तौर पर अपराध है लेकिन फिर भी यह सब बेरोकटोक चल रहा है.
Editorial clashes in tamil nadu why does the governor give assent to the bill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














