-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Editorial A Sign Of Change In Attitude Canadas New Prime Minister Wants Friendship With India
संपादकीय: रवैये में बदलाव का संकेत, कनाडा के नए प्रधानमंत्री भारत से मैत्री के इच्छुक
- Written By: अभिषेक सिंह
कनाडा के नए पीएम मार्क कार्ने पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो से बिल्कुल विपरीत है जिन्होंने अकारण भारत से संबंध बिगाड़े थे और मनगढ़ंत आरोप लगाए थे। अब देखना है कि क्या कनाडा की नई सरकार खालिस्तान समर्थकों द्वारा...

मार्क कार्नी (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्ने ने कहा है कि उनकी सरकार भारत से मित्रता करने का हर संभव प्रयास करेगी क्योंकि विभिन्न मोर्चों पर कनाडा को भारत से भागीदारी की आवश्यकता है। उनका यह रवैया पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो से बिल्कुल विपरीत है जिन्होंने अकारण भारत से संबंध बिगाड़े थे और मनगढ़ंत आरोप लगाए थे। अब देखना है कि क्या कनाडा की नई सरकार खालिस्तान समर्थकों द्वारा की जानेवाली हिंसा और हिंदू मंदिरों पर हमले पर रोक लगाएगी?
ट्रूडो की पार्टी अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए खालिस्तान समर्थकों का इस्तेमाल करती रही। ऐसे लोग उनके मंत्रिमंडल में भी शामिल थे। ट्रूडो ने खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के प्रयास व निज्जर हत्याकांड में भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे और 5 देशों के जासूसी संगठन ‘फाइव आईज’ से इसकी जांच करने को कहा था। भारत पर कोई आरोप साबित नहीं हो सका था। अपनी गलत नीतियों की वजह से ट्रूडो को पीएम पद से हाथ धोना पड़ा।
आशा है कि मार्क कार्ने मतभेद बढ़ानेवाले मुद्दों को त्याग कर भारत की ओर मित्रता व सहयोग का हाथ बढ़ाएंगे। कनाडा के नए प्रधानमंत्री के सामने अनेक चुनौतियां हैं। भारत से द्विपक्षीय रिश्ते सुधारने के अलावा उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आक्रामक रवैये से भी जूझना है। ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की शरारतपूर्ण बात कही है और कहा है कनाडा से आनेवाले इस्पात व अल्यूमीनियम पर अमेरिका 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। इससे बचना है तो कनाडा उसका राज्य बन जाए। वहां के प्रधानमंत्री को गवर्नर घोषित कर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Toronto Festival Shooting: कनाडा के स्ट्रीट फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत
Erdogan NATO Gift: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा गिफ्ट! तोहफा देखकर ब्रिटेन और कनाडा PM के उड़े होश
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
यह कनाडा की संप्रभुता व अस्तित्व को दी जानेवाली धमकी है। प्रधानमंत्री मार्क कार्ने एक सफल बैंकर रहे हैं तथा उदारवादी नेता हैं। अमेरिकी प्रशासन का व्यवहार अहंकारवादी हो उठा है। दक्षिण में मेक्सिको और उत्तर में कनाडा को अमेरिका ने अपने निशाने पर ले रखा है। कनाडा राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) का सदस्य है। वह चाहेगा कि ब्रिटेन, फ्रांस व जर्मनी जैसे यूरोपीय देश उसकी मदद करें और अपनी-अपनी मुद्रा में साझा व्यापार को बढ़ाएं। अमेरिका सारा व्यापार सिर्फ डॉलर में करने पर जोर दे रहा है। उसकी भारी टैरिफ लगाने की धमकी कनाडा के विदेश व्यापार के लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर देगी। ट्रंप अपनी कूटनीति से दुनिया को झुकाना चाहते हैं।
ट्रंप के सामने उनके गैर सरकारी सलाहकार एलन मस्क ने पोलैंड के विदेशमंत्री को बुरी तरह फटकार दिया। यूरोपीय देशों को इस तरह का रवैया अपमानजनक लग रहा है। ट्रंप का आरोप है कि सारी दुनिया के देशों ने अमेरिका की उदारता व अच्छाई का गलत फायदा उठाया। इससे अमेरिका घाटे में रहा। अब वह सख्त रुख अपनाकर इसका बदला लेगा।
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमेरिका को फिर से महान बनाने का नारा देकर ट्रंप जिस तरह की नीति अपना रहे हैं उससे अमेरिका में भी महंगाई बढ़ेगी। कनाडा के ओंटारियो प्रांत के गवर्नर डगलस फोर्ड ने कहा कि इससे उनका देश मंदी की चपेट में आ जाएगा। ट्रंप की इन नीतियों से अमेरिकी शेयर मार्केट में भी तबाही देखी गई।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Editorial a sign of change in attitude canadas new prime minister wants friendship with india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का डबल डोज, ZEE5 की इन 5 फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट, एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज
Jul 12, 2026 | 04:42 PMG4 Monsoon Rally 2.0: नासिक में राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिता 18 और 19 जुलाई को होगी
Jul 12, 2026 | 04:37 PMरिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PMमहाराष्ट्र के 63 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, CM देवेंद्र फडणवीस ने की 2 लाख तक कर्जमाफी की घोषणा
Jul 12, 2026 | 04:31 PMपुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत
Jul 12, 2026 | 04:25 PMMP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज
Jul 12, 2026 | 04:24 PMCOVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














