पुणे में म्हाडा के 4253 घरों का ड्रा स्थगित

MHADA
File
Updated on

पुणे:  पुणे गृहनिर्माण और क्षेत्रविकास मंडल यानी म्हाडा (MHADA) की ओर से घोषित पुणे (Pune) में 4253 घरों का ड्रा (Draw) और पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) में 50 घरों की चाबियां देने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम शनिवार (29 नवंबर) को होना था, जिसे अब स्थगित (Postponed) कर दिया गया है, इसकी जानकारी पुणे म्हाडा (Pune MHADA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन माने ने दी है।

इस बारे में जारी किए गए बयान में पुणे म्हाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माने ने कहा है कि 29 नवंबर को म्हाडा की ओर से पिंपरी वाघेरे की परियोजना के घरों के निकाले गए ड्रा के 50 लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां दी जानी थी। इसके अलावा पुणे की विभिन्न गृह परियोजनाओं के 4253 घरों का ड्रा भी उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के हाथों निकाला जाना था। कुछ कारणवश यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। 

आबंटित घरों की चाबियां प्रदान की जानी थी

गौरतलब है कि पिंपरी-चिंचवड़ के पिंपरी वाघेरे की गृह परियोजना के तहत माध्यम आय वर्ग के 595 और उच्च आय वर्ग के 340 घरों का ड्रा इस साल की जनवरी में निकाला गया था। उनमें से 50 लाभार्थियों को उपमुख्यमंत्री के हाथों कल उन्हें आबंटित घरों की चाबियां प्रदान की जानी थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com