-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Discussion Regarding Madhuri Care
निशानेबाज: देखभाल का रहेगा अच्छा दर्जा ,माधुरी को लेकर चल रही चर्चा
- Written By: दीपिका पाल
Madhuri Special Coverage- इन दिनों माधुरी काफी चर्चा में है उसे वापस लौटाने की मांग की जा रही है दूसरी ओर यह भी दावा किया जा रहा है कि माधुरी की देखभाल बहुत अच्छे तरीके से की जा रही है।

माधुरी को लेकर चल रही चर्चा
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, इन दिनों माधुरी काफी चर्चा में है उसे वापस लौटाने की मांग की जा रही है दूसरी ओर यह भी दावा किया जा रहा है कि माधुरी की देखभाल बहुत अच्छे तरीके से की जा रही है आपकी माधुरी को लेकर क्या राय है?’ हमने कहा, ‘माधुरी की शुरूआत बड़ी धमाकेदार रही फिल्म तेजाब में उस पर एक-दो-तीन वाला फड़कदार गाना फिल्माया गया था । फिर जब उसने ‘धक-धक करने लगा, मेरा जियरा डरने लगा’ गाने पर डांस किया तो लोग उसे ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से पुकारने लगे फिल्म ‘साजन’ में माधुरी ने सलमान खान और संजय दत्त के साथ अभिनय किया था फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान के साथ उसकी रोमांटिक जोड़ी खूब जंची थी फिल्म ‘खलनायक’ में उस पर बोल्ड गीत फिल्माया गया था- चोली के पीछे क्या है!
मराठी मुलगी माधुरी के हिंदी फिल्मों में काम करने पर राज ठाकरे ने कभी भी आपत्ति नहीं जताई थी माधुरी ने अनिल कपूर के साथ भी कई फिल्मों में अभिनय किया डा श्रीराम नेने के साथ शादी कर माधुरी ने गृहस्थी बसा ली देखते ही देखते वह लगभग 50 साल की हो गई’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज आपकी आदत विषयांतर करने की है हमने माधुरी नामक हथिनी की बात की थी लेकिन आप अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जिक्र करने लगे हथिनी और हीरोइन में फर्क होता है’। हमने कहा, ‘सौंदर्य शास्त्र के विशेषज्ञों ने सदियों पहले महिलाओं के आकार-प्रकार को देखकर उन्हें पद्मिनी, शंखिनी, हस्तिनी जैसी श्रेणियों में बांटा था। चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन ने माधुरी दीक्षित को लेकर जो फिल्म बनाई थी उसका नाम ‘गजगामिनी’ था आपने राजेश खन्ना और तनूजा की फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ देखी होगी हर ऐतिहासिक फिल्म में हाथी रहा करता था।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
हाथी को अंग्रेजी में एलिफेंट, टस्कर और पैचीडर्म कहा जाता है मैसूर में दशहरे के त्यौहार पर सजे-धजे हाथियों को देखने भीड़ उमड़ पड़ती है धन की देवी लक्ष्मी के आजू-बाजू 2 हाथी रहते हैं इंद्र का वाहन ऐरावत हाथी है’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आकाश अंबानी की संस्था वनतारा की ओर से बयान आया है कि माधुरी हथिनी की अच्छी तरह देखभाल व उपचार किया जाएगा इसके लिए कोल्हापुर के निकट नांदणी क्षेत्र में पुनर्वास केंद्र शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है जैन संस्थान मठ और कोल्हापुर के लोगों के लिए माधुरी का अत्यधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है इस मामले में अदालत के निर्देशों का पालन किया जाएगा’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Discussion regarding madhuri care
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM













