-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Chief Raj Thackeray Gave A Controversial Statement Regarding Those Taking Bath In Maha Kumbh
निशानेबाज- गंगा को लेकर अपनी-अपनी कथा मोदी की आस्था, राज की अनास्था
- Written By: दीपिका पाल
अब मोदी कहते हैं कि मुझे आत्मानुभूति होती है कि मैं मां गंगा का पुत्र हूं! इसके सर्वथा विपरीत हिंदू हृदय सम्राट बाल ठाकरे के भतीजे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाकुंभ में स्नान करनेवालों को लेकर विवादित बयान दिया।

गंगा का मैला पानी (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, कहीं गहरी आस्था और अगाध विश्वास है तो कहीं अनास्था और घोर अविश्वास! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय श्रद्धा से आप्लावित है. जब उन्होंने पहली बार वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा था तब कहा था- मैं यहां खुद नहीं आया, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है. अब मोदी कहते हैं कि मुझे आत्मानुभूति होती है कि मैं मां गंगा का पुत्र हूं! इसके सर्वथा विपरीत हिंदू हृदय सम्राट बाल ठाकरे के भतीजे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाकुंभ में स्नान करनेवालों को लेकर विवादित बयान दिया।
उन्होंने कहा कि गंगा का पानी गंदा है. मैं कभी यह पानी छुऊंगा भी नहीं. मेरे पार्टी सहयोगी बाला नांदगांवकर कमंडल में गंगाजल लेकर आए और मुझसे पीने को कहा तो मैंने कहा- कौन पिएगा ऐसा पानी! मुंबई की सभा में मनसे के कुछ पदाधिकारी गैरहाजिर थे. कारण बताया गया कि वे कुंभ मेले में गए हैं. मैंने उनसे कहा कि इतने पाप क्यों करते हो कि उन्हें धोने गंगा में जाना पड़ता है? इस देश में एक भी नदी स्वच्छ नहीं है.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आस्था हमेशा तर्क पर भारी पड़ती है।
कुंभ मेले में करोड़ों लोगों ने स्नान किया. प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उनके कैबिनेट मंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी संगम में डुबकी लगाई. श्रद्धालुओं ने भारी भीड़, असुविधा, रास्ते में लगे जाम की भी परवाह नहीं की. गाड़ियां रोक दिए जाने से कितने ही लोग पैदल पहुंचे. यह है मां गंगा की महिमा. हिंदुओं के लिए गंगा, गायत्री और गौमाता अत्यंत पूज्य हैं. जहां तक पानी के मैले होने की बात है, जो जल निरंतर तेजी से प्रवाहित होता रहता है वह मैला कैसे होगा?
सम्बंधित ख़बरें
वे मिमिक्री क्षेत्र में होते तो स्टैंडअप कॉमेडियन बेरोजगार हो जाते, राज ठाकरे को सीएम फडणवीस का करारा जवाब
राज ठाकरे का BJP-RSS पर बड़ा आरोप, बोले- 1400 करोड़ का हिसाब दो; गडकरी-फडणवीस पर भी साधा निशाना
रेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
विपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमने कहा, ‘यह बात भी अपनी जगह है कि गंगा किनारे बसे शहरों का सीवेज व नालों का पानी तथा चमड़ा कारखानों का दूषित जल गंगा में बहाया जाता है. नमामि गंगे योजना में करोड़ों रुपए खर्च करने पर भी हर जगह पर जल शुद्धिकरण की व्यवस्था नहीं की गई है.’ पड़ोसी ने कहा, निशानेबाज, गंगा पर बहुत सी फिल्में बनी है- गंगा की लहरें, गंगा की सौगंध, गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो! वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि गंगा के पानी में बड़ी तादाद में बैक्टीरियोफेज नामक ऐसे जीवाणु हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं. इसलिए गंगा का जल कभी अस्वच्छ या बासी नहीं होता. लोग अपने घर में इसे वर्षों तक रख सकते हैं. जहां आस्था है, वहां मन चंगा तो कठौती में गंगा!’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Chief raj thackeray gave a controversial statement regarding those taking bath in maha kumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में अंबेडकर प्रतिमा पर भड़का विवाद, 5 साल से ढकी प्रतिमा से कपड़ा हटते ही बवाल; भारी पुलिस बल तैनात
Jul 12, 2026 | 07:11 PMSatluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत
Jul 12, 2026 | 07:04 PMAnanya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Jul 12, 2026 | 07:00 PM‘रात 2 बजे भी बेफिक्र घूमे’, नोएडा की युवती ने बेंगलुरु की सुरक्षा की तारीफ की; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 12, 2026 | 06:54 PMशेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Jul 12, 2026 | 06:37 PMAkola News: अकोला में नकली और खराब गुणवत्ता वाले सोयाबीन बीज प्रकरण में पुलिस जांच शुरू
Jul 12, 2026 | 06:36 PMज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Jul 12, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














