- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bjp Leader Smriti Irani Forgot Her House In Amethi
निशानेबाज: चुनाव हारने का ऐसा भी असर, स्मृति भूल गईं अमेठी का घर
अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी ने वहां झांक कर भी नहीं देखा जबकि उन्होंने वहां घर बनवा लिया था और वहां की वोटर बन गई थीं। मुद्दा यह है कि स्मृति ईरानी ने अमेठी को क्यों भुला दिया?
- Written By: दीपिका पाल

आज के निशानेबाज (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी ने वहां झांक कर भी नहीं देखा जबकि उन्होंने वहां घर बनवा लिया था और वहां की वोटर बन गई थीं. याद कीजिए एकता कपूर के 7 वर्षों तक चले टीवी सीरियल को जिसका नाम था क्यूंकि सास भी कभी बहू थी. उसमें स्मृति ईरानी ने आदर्श पात्र तुलसी बहू की भूमिका निभाई थी।
राजनीति में आने पर स्मृति ने अमेठी में गांधी परिवार का वर्चस्व तोड़ा और 2015 में राहुल गांधी को हराकर सांसद ही नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री भी बन गईं.’ हमने कहा, स्मृति ईरानी को लेकर हमारी स्मरणशक्ति अच्छी है. उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल उठे थे. वह मानव संसाधन विकास मंत्री बनाई गई थीं जिनके अधीन बड़े-बड़े शिक्षा संस्थान थे. उन्होंने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के एक सप्ताह के सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन को अपनी डिग्री बताया था।’
पड़ोसी ने कहा, ‘मंत्री बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता की कोई शर्त नहीं है. मुद्दा यह है कि स्मृति ईरानी ने अमेठी को क्यों भुला दिया? जब वह चुनकर आई थीं तब उन्होंने कहा था कि अमेठी को मैं अपना घर मानती हूं. लोगों ने सांसद नहीं, दीदी को चुना है. अब अमेठी का उनका घर उपेक्षित है. सिर्फ साफ-सफाई करनेवाला वहां झाडू दे जाता है और वहां बने नवग्रह के मंदिर में एक पंडित पूजा के लिए आता है. स्मृति की स्मृति से वह घर ओझल हो चुका है।’
सम्बंधित ख़बरें
हार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान! स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा- जश्न में डूबी कांग्रेस
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
ना बनी फ्लाइट अटेंडेंट, ना चली मॉडलिंग…फिर ‘तुलसी’ बनकर चमकीं और राजनीतिक में भी किया कमाल
हमने कहा, ‘आपने गीत सुना होगा- दुखी मन मेरे सुन मेरा कहना, जहां नहीं चैना वहां नहीं रहना! अब स्मृति ईरानी न सांसद रही, न मंत्री! राहुल को हराने तक पार्टी में उनका वैल्यू था. अब अमेठी में स्मृति ईरानी के गिने-चुने समर्थक यही कहेंगे- तुम मुझे भूल भी जाओ तो ये हक है तुमको, मेरी बात और है, मैंने तो मोहब्बत की है।’
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करनेवाली निर्मला सीतारमण को फिर से वित्तमंत्री बनाया लेकिन स्मृति को भुला दिया. राहुल को हराने तक ही स्मृति की उपयोगिता थी. अब स्मृति का अमेठी का मकान बिकने की भी चर्चा है. समय की बलिहारी है. स्मृति सोच रही होंगी- वक्त ने किया क्या हसीं सितम, हम रहे ना हम, तुम रहे ना तुम!’
लेख – चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Bjp leader smriti irani forgot her house in amethi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal जिले में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली का तबादला, बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई
May 23, 2026 | 08:29 AMचंद्रपुर में ताडोबा बफर जोन में आतंक मचाने वाला बाघ T-83 आखिरकार पिंजरे में कैद; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
May 23, 2026 | 08:29 AMNCERT की किताबों से अब गायब होंगे कार्टून? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद छिड़ा बड़ा संग्राम
May 23, 2026 | 08:25 AMनागपुर में रिश्तों का कत्ल: 20 हजार रुपए के विवाद में नाती ने नानी की बेरहमी से की हत्या
May 23, 2026 | 08:21 AMनासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में टकराव के संकेत; शिंदे गुट और भाजपा दोनों ने ठोका उम्मीदवारी का दावा
May 23, 2026 | 08:03 AMपेट्रोल-डीजल खरीद में 20% उछाल, महाराष्ट्र सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की
May 23, 2026 | 07:58 AMआम आदमी की जेब पर बड़ा झटका! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ीं पेट्रोल डीजल की कीमतें
May 23, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














