- Hindi News »
- Special Coverage »
- Berkshire Hathaway Ceo Warren Buffet Keeps Himself Healthy By Drinking 5 Bottles Of Coca Cola Every Day
निशानेबाज: प्रतिदिन पीते हैं 5 बोतल कोका कोला, वारेन बफे ने दीर्घायु का राज खोला
खरबपति व बर्कशायर हाथवे के सीईओ वारेन बफे जिनकी आयु 94 वर्ष है।वह रोज 5 बोतल कोकाकोला पीते है जिसमें 195 ग्राम चीनी होती है।इसके अलावा 15 डोनट खाते हैं।
- Written By: दीपिका पाल

वारेन बफे ने दीर्घायु का राज खोला (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमने सुना है कि शक्कर और नमक दोनों ही सफेद जहर होते हैं।इनका जितना कम सेवन किया जाए, उतना ही अच्छा! नागपुर के विख्यात स्वतंत्रता सेनानी जनरल मंचरेशा आवारी ने 1930 के नमक सत्याग्रह के समय से नमक खाना बिल्कुल बंद कर दिया था फिर भी उन्होंने दीर्घायु पाई।फलों और सब्जियों में प्राकृतिक नमक रहता है इसलिए अलग से नमक क्यों खाया जाए’ हमने कहा, ‘हर नौकर अपने मालिक का नमक खाता है।
नमक को साल्ट और वेतन को सैलरी कहा जाता है।मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘नमक का दरोगा’ बड़ी प्रसिद्ध थी।बिना नमक के खाने में कोई स्वाद नहीं रह जाएगा।समुद्री नमक, काला नमक, सेंधा नमक कौन नहीं खाता! घर-घर में टाटा का नमक मिल जाएगा।लोग होटल में खाने जाते हैं तो नमकदानी से और नमक छिड़क लेते हैं।कितने ही लोगों की आदत नमक-मिर्च लगाकर बातें करने की होती है।कुछ लोग जले पर नमक छिड़कने का काम करते हैं।फिल्म शोले में कालिया कहता है- सरदार मैंने आपका नमक खाया है तो गब्बर सिंह कहता है- अब गोली खा!’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जब किसी के शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन हो जाता है तो उसे ओआरएस पाउडर या नमक-शक्कर पानी में घोलकर पिलाया जाता है।नमक की वजह से लोग नमकहलाल या नमकहराम हो जाते हैं.’ हमने कहा, ‘नमक पर बहुत बात हो गई, अब शक्कर पर चर्चा करें।महाराष्ट्र की राजनीति पर शुगरलॉबी का प्रभुत्व रहा है।विभिन्न पार्टियों के नेताओं की चीनी मिलें हैं।डायबिटीज के मरीज को मीठा खाने से मना किया जाता है।मीठी चीजें खाने की वजह से पब्लिक स्कूल के बच्चों का मोटापा बढ़ने की खबर हाल ही में छपी थी।कुछ लोग मीठे ठग होते हैं।आपने कहावत सुनी होगी- खड़ा तिलक, मधुरियावाणी, दगाबाज की यही निशानी!’
सम्बंधित ख़बरें
बाजार में हाहाकार के बीच वॉरेन बफे की सलाह, ‘जब सब डर रहे हों, तब…’, जानें निवेश की सीक्रेट स्ट्रैटेजी
रियल एस्टेट या शेयर बाजार? उलझन में हैं तो पढ़ें वॉरेन बफे का ये जवाब, जो बदल देगा निवेश का तरीका
रिटर्न हो तो ऐसा! बर्कशायर हैथवे ने दिया 47,21,150% का मुनाफा; निवेश की दुनिया का सबसे बड़ा चमत्कार
निवेश के जादूगर Warren Buffett का रिटायरमेंट: 60 साल बाद ग्रेग एबल संभालेंगे बर्कशायर का साम्राज्य
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है।परहेज करनेवाले भी अल्पायु साबित होते हैं जबकि सबकुछ खानेवाले भी लंबी आयु तक जीवित रहते हैं।इसकी मिसाल हैं खरबपति व बर्कशायर हाथवे के सीईओ वारेन बफे जिनकी आयु 94 वर्ष है।वह रोज 5 बोतल कोकाकोला पीते है जिसमें 195 ग्राम चीनी होती है।इसके अलावा 15 डोनट खाते हैं।दिनभर में 2700 कैलोरी की भारी भरकम खुराक लेते हैं।उन्होंने कहा कि मेरा खानपान 6 वर्ष के अमेरिकी बच्चे जैसा है।वे चैरिटी या परोपकार करने में आगे रहे हैं।वे मानते हैं कि अनावश्यक तनाव न लेते हुए उद्देश्यपूर्ण और सक्रिय जीवन जीने से उन्हें लंबी उम्र मिली है।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Berkshire hathaway ceo warren buffet keeps himself healthy by drinking 5 bottles of coca cola every day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














