-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Be Ready For Agitation Like Farmers Farooq Abdullah Tells Party Workers
किसान आंदोलन से प्रेरित अब्दुल्ला भी कश्मीर में भड़काएंगे आंदोलन
- Written By: नवभारत डेस्क

किसानों के लंबे समय तक चले आंदोलन के बाद केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए बाध्य हुई. इससे प्रेरित होकर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी के सदस्यों से कहा है कि वे भी संविधान के अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए आंदोलन की तैयारी करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, उन्हें हर गांव और मोहल्ले में जमीनी स्तर पर लोगों के संपर्क में रहना होगा. 700 किसानों के बलिदान के बाद केंद्र सरकार ने तीनों किसान कानूनों को निरस्त किया है. केंद्र द्वारा हमसे छीने गए अधिकारों को वापस पाने के लिए हमें भी इसी तरह का बलिदान देना पड़ सकता है.
फारूक अब्दुल्ला यह भूल रहे हैं कि केंद्र ने कृषि कानून इसलिए वापस लिए क्योंकि सामने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की चुनौती नजर आ रही थी. किसानों का बढ़ता असंतोष बीजेपी को यूपी में बहुत महंगा पड़ता. नौबत यहां तक आ गई थी कि सांसदों-विधायकों को उनके क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जा रहा था. कश्मीर में ऐसी कोई स्थिति नहीं है. कृषि कानून और अनुच्छेद 370 के मुद्दे बिल्कुल अलग हैं.
किसान आंदोलन में पंजाब, हरियाणा व पश्चिम यूपी के किसान शामिल थे जिन्होंने सीमाओं पर रास्ता रोक रखा था. अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया था यह एक अस्थायी प्रावधान था जिसे कि केंद्र सरकार ने संविधान संशोधन बिल सरकार रद्द कर दिया. जम्मू, कश्मीर को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने के लिए उठाया गया यह कदम बहुत पहले से बीजेपी के एजेंडा में था. इसे मोदी सरकार किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेगी. जम्मू-कश्मीर की स्थिति उसने अपने तरीके से नियंत्रित कर ली है. आतंकवाद से भी सख्ती से निपटा जा रहा है. अलगाववादियों को पाक से होने वाली फंडिंग रोक दी. नेको पीडीपी व हुर्रियत के नेताओं को लंबे समय तक कैद में रखा गया. अब अपनी राजनीतिक जमीन खिसकने से परेशान फारूक अब्दुल्ला बौखला गए हैं. इसलिए आंदोलन की भाला भेख रहे हैं. किसान कानून और अनुच्छेद 370 के मुद्दे और परिप्रेक्ष्य बिल्कुल भिन्न है.
सम्बंधित ख़बरें
सभी किसानों को मिले कर्जमाफी का लाभ, शिवसेना ने किया नांदगांव खंडेश्वर तहसील कार्यालय का घेराव
नागपुर के वैरायटी चौक पर फूटा किसानों का गुस्सा! विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने फूंका कर्जमाफी का GR
Purandar Airport Project: प्रभावित किसानों के भूमि विवाद सुलझाने को 22 जून को विशेष कैंप, मौके पर होगा निपटारा
विरोध के बाद बैकफुट पर सरकार! कर्जमाफी के कड़े नियमों को बदलने के लिए बनी कमेटी
Be ready for agitation like farmers farooq abdullah tells party workers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
Jun 24, 2026 | 11:53 AMBMC सदन में जोरदार हंगामा: सांताक्रूज के अस्पताल में 2 साल से काम कर रहा था फर्जी डॉक्टर, विपक्ष के तीखे सवाल
Jun 24, 2026 | 11:48 AMनागपुर गोरेवाड़ा तालाब प्रदूषण पर HC सख्त; मनपा को 6 हफ्ते का अल्टीमेटम, पूछा-सीधे सीवेज क्यों छोड़ा जा रहा?
Jun 24, 2026 | 11:48 AMप्रयागराज में 1000 कोचिंग संस्थानों में सिर्फ 16 के पास फायर एनओसी, छात्रों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
Jun 24, 2026 | 11:44 AMअशोका विहार में निगम की बड़ी कार्रवाई: 4 मंजिला इमारत जमींदोज, चुनाव के दौरान संचालित हुआ था कांग्रेस कार्यालय
Jun 24, 2026 | 11:43 AMHormuz Strait MoU: MoU साइन होते ही होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी जहाजों की आवाजाही, मिली बड़ी राहत
Jun 24, 2026 | 11:42 AMBihar Famous Food: लिट्टी-चोखा से लेकर ठेकुआ तक, बिहार के 10 पारंपरिक व्यंजन जिन्हें एक बार जरूर चखना चाहिए
Jun 24, 2026 | 11:41 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














