8 सितंबर का इतिहास : हिंदी से रूसी तक, आशा भोसले ने कई भाषाओं में बिखेरा सुरों का जादू; जानिए खास बातें

Asha Bhosle Birthday: 8 सितंबर को महान गायिका आशा भोसले की जयंती है। हजारों गीतों को अपनी आवाज देने वाली आशा ने हिंदी समेत कई भाषाओं में गाया और भारतीय संगीत जगत में अमिट पहचान बनाई।
Asha Bhosle Birth Anniversary
आशा भोसले जयंती फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on
Updated on

Asha Bhosle Birth Anniversary: इतिहास में आठ सितंबर का दिन बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है।

आठ सितंबर 1933 को जन्मीं आशा ने हिंदी के अलावा मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए। आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ सितंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6,000 लोगों की मौत।

1926 : महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हजारिका का जन्म।

1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।

1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।

1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।

1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने 'साक्षरता दिवस' मनाने की शुरुआत की।

1988 : जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने 'माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट' से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।

2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों की हत्या की।

Asha Bhosle Birth Anniversary
30 मार्च का इतिहास: आज ही के दिन सत्यजीत रे को मिला ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड'

2008 : अमेरिकी पत्रिका 'फोर्ब्स' ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित करने की घोषणा की।

2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन।

2022: ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन

2025: यरुशलम में गोलीबारी में छह लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com