-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Arranged A Lavish Feast Pakistani Beggar Turned Out To Be Rich
निशानेबाज: आलीशान दावत का कर डाला प्रबंध, पाकिस्तानी भिखारी निकला दौलतमंद
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तान के गुजरानवाला में एक भिखारी ने चेहल्लुम के दिन 20 हजार लोगों को दावत दे डाली। अब इतनी बड़ी बात हो और पड़ोसी-निशानेबाज के बीच चर्चा न हो यह कैसे संभव है।

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, क्या आपने कभी कल्पना की है कि एक भिखारी भी इतना दौलतमंद हो सकता है कि वह 20,000 लोगों को शानदार दावत खिलाए? पाकिस्तान के गुजरानवाला में यह नजारा देखने को मिला। भिखारी ने उसकी दादी के मरने के 40वें दिन (जिसे मुस्लिम चेलहम कहते हैं) 1.25 करोड़ रुपए खर्च कर लोगों को खाना खिलाया जिसमें तरह-तरह के पकवान शामिल थे। मीठा भात से लेकर मांसाहारी डिशेज तक शामिल कर रेलवे स्टेशन के पास भव्य शामियाने में दावत दी गई। इसके लिए 250 बकरे कुर्बान किए गए।’’
हमने कहा, ‘‘आपको भिखारी का इतना गुणगान करने की कोई जरूरत नहीं है। पाकिस्तान खुद एक भिखारी देश है जो पहले अमेरिका से मिली भीख पर पलता रहा और अब चीन की खैरात पर जी रहा है। उसकी अंतरराष्ट्रीय इमेज भिखमंगे की हो गई है। हजारों पाकिस्तानी भिखारियों की वजह से सऊदी अरब की नाक में दम हो गया है। ये लोग हज करने के नाम पर मक्का-मदीना जाते है तो फिर वापस लौटने की बजाय वहीं रहकर भीख मांगने का धंधा शुरू कर देते हैं। अनेक मुल्कों से आए हज यात्री उन्हें भीख के कटोरे में मोटी रकम देते रहते हैं। सऊदी अरब ने इन भिखारियों को वापस पाकिस्तान भेजने की ठान ली है और पाकिस्तान सरकार को फटकार लगाई है। शहबाज शरीफ की सरकार ने सऊदी अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान से सऊदी अरब में भिखारियों को भेजने वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए कदम उठाएगा।’’
निशानेबाज के और लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Flood: गिलगित बाल्टिस्तान में भारी तबाही, अचानक आई बाढ़ से चौथे दिन भी संपर्क पूरी तरह कटा
देखते ही देखते डूब गया लियाकतपुर! चेनाब के उफान से पाकिस्तान में हाहाकार, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
Hunger Index Pakistan: भारत में भुखमरी घटी, पाकिस्तान में 37% बढ़ी, UN रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
Pakistan Attack: पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, टैंक जिले में 12 सैनिकों समेत 15 की मौत, 12 आतंकी ढेर
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, कोई मजबूरी में भिखारी बने तो समझ में आता है, लेकिन पाकिस्तानी इसे धंधा बना बैठे हैं। ऐसे इंटरनेशनल भिखमंगे दीन-दुखी और गरीब होने की नौटंकी कर करोड़ों की दौलत कमा लेते हैं। इसलिए आप समझ गए होंगे कि गुजरानवाला के भिखारी ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर हजारों लोगों को दावत कैसे दी। किसी के सामने हाथ फैलाकर भीख मांगनेवाला सबसे पहले अपना स्वाभिमान खो देता है। अपने यहां कहा गया कि उत्तम खेती, मध्यम बान, अधम चाकरी, भीख निदान अर्थात खेती करना सर्वोत्तम है फिर व्यापार, बाद में नौकरी करना और सबसे आखिर में भीख मांगना।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, खेती उत्तम होती तो हजारों किसान खुदकुशी क्यों करते? भीख मांगना निकृष्ट था तो भिखारी ने इतनी आलीशान दावत कैसे दी? पुरानी कहावतों में अब कोई दम नहीं रह गया।’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Arranged a lavish feast pakistani beggar turned out to be rich
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PMO के उस अहम इनपुट में क्या था? जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को देना पड़ा इस्तीफा, जानिए अंदर की पूरी खबर
Jul 26, 2026 | 09:26 AMपद से ज्यादा देश का युवा जरूरी.. अमित शाह का बड़ा बयान, गिनाईं धर्मेंद्र प्रधान की 4 साल की बड़ी उपलब्धियां
Jul 26, 2026 | 09:23 AMPhoto: सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए 8 चौंकाने वाली बातें
Jul 26, 2026 | 09:19 AMधधक रहा यूरोप! फ्रांस और स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा घर, जलकर खाक हुए लाखों हेक्टेयर जंगल
Jul 26, 2026 | 09:17 AMरेलवे की Railway Bedsheet में AI कैमरा खोजेगा दाग-धब्बे, पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
Jul 26, 2026 | 09:12 AMGinger Benefits: सिर्फ चाय ही नहीं, स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं अदरक, जानें 20 जबरदस्त फायदे
Jul 26, 2026 | 09:00 AMमुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
Jul 26, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














