-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Amitabh Bachchan Birthday Know 11 October History
11 अक्टूबर का इतिहास: आज के दिन हुआ था 2 बड़ी हस्तियों का जन्म, एक बना सदी का महानायक तो दूसरा जननायक
- Written By: मृणाल पाठक
साल के दसवें महीने की 11वीं तारीख को जन्मे इस शख्स को कोई ‘एंग्री यंगमैन' कहता है, कोई ‘सदी का महानायक', कोई ‘बिग बी' तो कोई ‘शहंशाह', उनके जितने प्रशंसक, उतने ही नाम। हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक लोकप्रिय अदाकार अमिताभ बच्चन की।

अमिताभ बच्चन (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: साल के दसवें महीने की 11वीं तारीख को जन्मे इस शख्स को कोई ‘एंग्री यंगमैन’ कहता है, कोई ‘सदी का महानायक’, कोई ‘बिग बी’ तो कोई ‘शहंशाह’, उनके जितने प्रशंसक, उतने ही नाम। हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक लोकप्रिय अदाकार अमिताभ बच्चन की। भारत के सिनेमा के इतिहास में युग पुरूष का दर्जा रखने वाले हरदिल अजीज कलाकार अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर को ही हुआ था।
इलाहाबाद में 11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ ने 1969 में फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन 1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ में पुलिस इंस्पैक्टर की उनकी भूमिका ने उन्हें ‘एंग्री यंगमैन’ का तमगा दिलाया और उसके बाद ‘दीवार’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों ने उन्हें एक अभिनेता के तौर पर गढ़ दिया। इसके बाद की कहानी अपने आप में किसी परीकथा से कम नहीं।
देश दुनिया के इतिहास में 11 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
‘काम चल रहा है…’ अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
1737 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में भीषण समुद्री तूफान से छोटे बड़े सैकड़ों जहाज और छोटी नौकाएं तबाह हो गईं। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने आधिकारिक तौर पर तूफान में तीन हजार लोगों के मारे जाने की बात कही। हालांकि अपुष्ट सूत्रों ने मरने वालों की तादाद कहीं ज्यादा बताई। तूफान की तारीख को लेकर भी विवाद रहा।
यह भी पढ़ें- आज ही के दिन पाकिस्तान में इल्म का नूर बनीं मलाला यूसुफजई पर तालिबानी हमला, जानें 9 अक्टूबर का इतिहास
1902 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक नेता और लोकनायक के नाम से पुकारे गए जयप्रकाश नारायण का जन्म।
1923 : विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ हरीश चंद्र का जन्म । उन्होंने आधुनिक गणित की एक छोटी शाखा पर काम किया और उसे इस हद तक विकसित कर दिया कि दुनियाभर के गणितज्ञ उस शाखा की ओर आकर्षित हुए।
1942 : हिंदी सिनेमा के युग पुरूष अमिताभ बच्चन का जन्मदिन ।
1987 : भारतीय शांति सेना ने श्रीलंका में ‘आपरेशन पवन’ शुरू किया। इसका उद्देश्य जफना को लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम के कब्जे से मुक्त कराना था।
2000 : इंटरनेशनल वुमन आफ द ईयर एसोसिएशन ने अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला रूस की वालेंतिना वी तेरेशकोवा को ग्रेटेस्ट वुमन एचीवर आफ द सेंचुरी अवार्ड देकर सम्मानित किया।
2002 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश को इराक के खिलाफ बल प्रयोग के लिए व्यापक अधिकार दिए।
2002 : नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र द्वारा लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
2005 : तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
2007 : ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
2008 : तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कश्मीर की घाटी में चली पहली रेलगाड़ी को कोनौगाँव स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
2022 : नासा का अंतरिक्ष यान डार्ट करीब 1.10 करोड़ किलोमीटर दूर 22,500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डिमोरफोस नामक यान क्षुद्र ग्रह से टकराने के साथ उसकी कक्षा बदलने में सफल रहा।
2023 : इजराइली हमलों में गाजा के इलाके खंडहर बने, ईंधन के अभाव में इकलौता बिजली संयंत्र बंद।
(एजेंसी)
Amitabh bachchan birthday know 11 october history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMभारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
Jul 24, 2026 | 05:08 PMबांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
Jul 24, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














