आज जिनका जन्म दिन है, सोमवार 26 जून 2023

as_per_birth_day_1280x720
Published on: 
Updated on: 
आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 26 जून 2023 उनका आगामी वर्ष :--

वर्ष के प्रारंभ में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आर्थिक हानि होगी। भूमि भवन संबंधी मामलों में विवाद होगा। भावुकता में कोई भी निर्णय न करना हितकर रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वर्ष के मध्य में सुखद यात्रा का योग है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। मित्र या भाईयों का सहयोग प्राप्त होगा। वर्ष के अन्त में मित्रों से बौद्धिक विचार विमर्ष होगा। सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी। लेखनादि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की सुखद यात्रा का योग है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की आर्थिक गृहकार्यो में व्यस्तता रहेगी। सिंह राशि केव्यक्तियों का भूमि भवन आदि संबंधी कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी। मित्रों से बौद्धिक विचार विमर्ष होगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यापार में लाभ होगा। मित्रों व भाईयों से सहयोग बना रहेगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को क्रोध से बचना चाहिये। कर्क राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक होगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को यात्रा में सावधानी रखनी चाहिये।

Navbharat Live
navbharatlive.com