हालत यह है कि दुनिया के अरबों लोग अपनी हर गतिविधि को ‘शेयर' करते हैं और यही उनकी दुनिया बन गई है। जुकरबर्ग ने फेसबुक के जरिए अपनी तकदीर बदल दी और पूरी दुनिया की तस्वीर। मौसम के बाद शायद यह पहली चीज है, जो दुनिया के इतने लोगों को एक साथ प्रभावित करने का माद्दा रखती है। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बहुत सी साइट आती रहीं, लेकिन फेसबुक ने अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी।