22 अक्टूबर का इतिहास: जब भारत ने दुनिया को बताया चांद पर पानी है, 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-1

Chandrayaan 1 Launch: 22 अक्टूबर 2008 को भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया था। जानें इस ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान में इसके महत्व की कहानी।
Chandrayaan 1 India's First Moon Mission
चंद्रयान-1फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 22 अक्टूबर 2008 को भारत ने पहले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ का सफल प्रक्षेपण किया।

  • श्रीहरिकोटा में खराब मौसम और बारिश के बाद मिशन को लॉन्च किया गया।

  • चंद्रयान-1 भारत का पहला मानवरहित चंद्र अभियान था।

  • इस मिशन ने भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की।

Chandrayaan 1 India's First Moon Mission: इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर का दिन भारत के लिए अंतरिक्ष की एक बड़ी उपलब्धि के साथ जुड़ा है। दरअसल, 22 अक्टूबर 2008 को भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन 'चंद्रयान-1' का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।

श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद आखिरकार भारत ने इस दिन 'चंद्रयान-1' के रूप में अपने पहले मानवरहित चंद्र अभियान को अमली जामा पहनाया।

देश-दुनिया के इतिहास में 22 अक्टूबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1680 : मेवाड़ के राणा राज सिंह की मृत्यु।

1797 : फ्रांसीसी सेना के आंद्रे-जैक्स गार्नेरिन ने सेना के लिए गुब्बारों के इस्तेमाल की हिमायत करते हुए एक विशाल गुब्बारा बनाया और करीब 3200 फुट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर पैराशूटिंग का प्रदर्शन किया।

1900: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे जांबाज क्रांतिकारियों में से एक अशफाकउल्ला खान का जन्म।

Chandrayaan 1 India's First Moon Mission
ईरान ने अमेरिकी पाबंदियों को बताया गैरकानूनी, इराक से उचित कदम उठाने की अपील

1963: भारत की सबसे बड़ी बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई।

1966 : ब्रिटेन के सबसे कुख्यात डबल एजेंट में एक जार्ज ब्लेक दुस्साहसिक तरीके से जेल से फरार। ऐसा माना गया कि उसके जेल से भागने की योजना सोवियत संघ ने बनाई थी।

2008: भारत ने अपना पहला मानवरहित चंद्र अभियान शुरू किया और 'चंद्रयान-1' को सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

2010 : विकिलीक्स ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेज सार्वजनिक किए।

Chandrayaan 1 India's First Moon Mission
छत्तीसगढ़ में महसूस किए भूकंप के झटके, अंबिकापुर में घर, दफ्तर से बाहर निकल आए लोग

2023 : नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप।

2024: हिजबुल्ला ने मध्य इजराइल में कई रॉकेट दागे।

2025: उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com