केवल दो दिन में हुआ पांच दिन के टेस्ट मैच का फैसला, जानें 18 अगस्त का रोचक इतिहास

18 अगस्त की तारीख इतिहास के पन्नों में काफी रोचक है। इसी दिन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 2000 में 17 अगस्त से लार्ड्स में शुरू हुआ टेस्ट मैच 18 अगस्त को खत्म हो गया। पांच दिन के टेस्ट मैच का दो दिन में खत्म होना दुर्लभ है। जानें 18 अगस्त के और भी रोजक इतिहास।
18 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच दो दिन में खत्म
18 अगस्त का इतिहास (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: क्रिकेट को समझने वाले इस बात से वाकिफ हैं कि इस खेल के तीनों प्रारूपों में टेस्ट मैच की अवधि सबसे अधिक पांच दिन होती है। सीमित ओवर का मैच एक दिन में खेला जाता है और फटाफट क्रिकेट में 20-20 ओवर की पारी होती है। ऐसे में किसी टेस्ट मैच का दो दिन में खत्म होना इतिहास में जगह बनाने के लिए काफी है।

दरअसल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 2000 में 17 अगस्त से लार्ड्स में शुरू हुआ मैच 18 अगस्त को खत्म हो गया। पांच दिन के टेस्ट मैच का दो दिन में खत्म होना दुर्लभ तो है, लेकिन अपनी तरह का अकेला उदाहरण नहीं है। यह सिलसिला 1882 से चल रहा है, जब इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच ओवल में खेला गया टेस्ट मैच दो ही दिन में खत्म हो गया था।

इसका ताजा उदाहरण इस वर्ष फरवरी में भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेला गया मैच है, जो मात्र दो दिन में खत्म हो गया था। वैसे कुल मिलाकर 21 मौकों पर ऐसा हो चुका है कि पांच दिन के टेस्ट मैच की तैयारी करके मैदान में उतरी टीमें दो ही दिन में मैच निपटा बैठीं।

इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1800 : लार्ड वेल्जली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।

1868 : फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।

1891 : कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।

1900 : विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म।

1924 : फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेनाएं वापस बुलानी शुरु कीं।

1940 : पहली बार मौसम मानचित्र का टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।

1945 : ऐसी खबर आई कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ताइवान के एक हवाई अड्डे पर हुई विमान दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। यह भी कहा गया कि एक निकटवर्ती जापानी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि इस खबर को लेकर लंबे समय तक रहस्य बना रहा।

1949 : हंगरी में संविधान लागू हुआ।

1951 : पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना।

1973 : अमेरिका के बोस्टन में पहले एफ एम रेडियो स्टेशन के निर्माण को मंजूरी।

1999 : तुर्की में भूकम्प से लगभग 45,000 लोगों की मौत।

2000 : इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट मैच जीतने का इतिहास रचा।

2008 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।

2012 : नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com