-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- You Will Get Benefit Only By Offering Water To Shivling In Proper Manner In Sawan
सावन में शिवलिंग पर विधिवत जल चढ़ाने से ही मिलेगा लाभ, जानिए जलाभिषेक के नियम
- Written By: सीमा कुमारी
सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से महादेव खुश होते हैं। आइए जानते है सावन में शिव जी को जल क्यों चढ़ाते हैं और जलाभिषेक का सही तरीका क्या है।

शिव जी को जल क्यों चढ़ाते हैं (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan 2025: कल से सावन महीने की शुरुआत होने जा रही हैं। शिव भक्तों के लिए सावन महीना बहुत ज्यादा महत्व रखता है। क्योंकि यह महीना भगवान शिव का प्रिय महीना कहलाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाते और विधिवत पूजा-अर्चना करते है। मान्यता है कि, शिवलिंग का जलाभिषेक करने से महादेव खुश होते हैं और अपने भक्तों को सारे दुख दूर करते है और मनवांछित फल प्रदान करते है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शिवलिंग पर जल क्यों चढ़ाया जाता है और इसके सही नियम क्या हैं? अगर नहीं तो ये आर्टिकल आपके लिए है, आइए शिवलिंग पर जल चढ़ाने के नियम जानते हैं।
शिव जी को जल क्यों चढ़ाते हैं? जानिए
शिव पुराण में भगवान शिव को जल अर्पित करने के महत्व के बारे में बताया गया हैं। उसकी कथा के अनुसार, जब देव लोक यानि स्वर्ग श्रीहीन हो गया तो देवताओं को समुद्र मंथन का सुझाव मिला।
सम्बंधित ख़बरें
कब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..
Sankashti Chaturthi Vrat: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानें पूजा विधि और रोचक कथा
Friendship Day 2026: कृष्ण-सुदामा से राम-हनुमान तक, पौराणिक मित्रताओं से सीखें सच्ची दोस्ती के 5 अनमोल सबक
Sawan 2026: सावन सोमवार व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो अधूरी रह सकती है भोलेनाथ की कृपा
सभी देवता अकेले समुद्र मंथन नहीं कर सकते थे तो उन्होंने असुरों को भी इसमें शामिल किया। असुरों और देवों ने मिलकर समुद्र मंथन किया तो उससे सबसे पहले हालाहल यानि विष निकला।
उस विष से पूरे संसार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे। कोई भी इस संकट की घड़ी में आगे नहीं आया तो इसका जिम्मा महादेव ने उठाया। सृष्टि के कल्याण के लिए भगवान शिव शंभू ने उस विष का पान किया। उस विष को कंठ में धारण करने से शिवजी नीलंकठ कहलाए।
विष काफी जहरीला था, भगवान शिव पर उसका कोई दुष्प्रभाव न हो, इसके लिए आदिशक्ति जगदम्बा ने शिव जी का जल से अभिषेक किया। यह देखकर अन्य सभी देवी और देवताओं ने शिव जी को जल चढ़ाया।
जल चढ़ाने से शिव जी को शीतलता मिली और विष का प्रभाव क्षीण हो गया और महादेव प्रसन्न हो गए। इस घटना के बाद से ही भगवान शिव को जल चढ़ाने की परंपरा शुरु हुई। जल अर्पित करने से भगवान शिव खुश होते हैं।
क्या है शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही नियम
1. जिस दिन आपको शिवजी को जल चढ़ाना है, उस दिन सुबह में उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। साफ कपड़े पहनें। जल से आचमन करके खुद की शुद्धि कर लें।
2. इसके बाद अपने ही घर का एक साफ लोटा लें या कोई अन्य पात्र लें। उसमें गंगाजल और साफ पानी भर लें। अब उसमें अक्षत्, चंदन, फूल आदि डाल दें।
3. फिर शिव मंदिर में या पूजा घर में शिवलिंग के पास जाएं। पूर्व दिशा या ईशान कोण में मुख करके खड़े हों। उस बर्तन को दोनों हाथों से पकड़कर जल अर्पित करें।
ये भी पढ़े :अगर सावन में घर की तुलसी पर आ जाए मंजरी, तो कर लीजिए ये उपाय दूर होंगी मुश्किले
4. शिवलिंग पर जल एक ही बार में तीव्र गति से नहीं चढ़ाना है जल की पतली धारा को धीरे-धीरे शिवलिंग पर अर्पित करना है सीधे खड़े होकर जल न चढ़ाएं, थोड़ा झुककर जल अर्पित करें ताकि शिवलिंग पर गिरने वाला जल आपके पैरों पर न पड़े।
5. शिवलिंग का जलाभिषेक करते समय ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें जब जल खत्म हो जाए तो महादेव को प्रणाम करें।
You will get benefit only by offering water to shivling in proper manner in sawan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
Aug 03, 2026 | 07:21 AMBirthday Horoscope: 3 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे शांत, बुद्धिमान और सफलता पाने वाले, जानें कैसा रहेगा भविष्य
Aug 03, 2026 | 07:16 AMSawan Vrat Recipe: सामा चावल की खीर से करें सावन सोमवार की शुरुआत, जानें झटपट रेसिपी
Aug 03, 2026 | 07:16 AMयवतमाल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, सोयाबीन-कपास की फसलों में लौटी जान, इसापुर बांध में भी बढ़ा जलसंचय
Aug 03, 2026 | 07:14 AMनशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
Aug 03, 2026 | 07:03 AMCommonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार अंत, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया अभियान
Aug 03, 2026 | 06:54 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को सिंह समेत इन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Aug 03, 2026 | 06:35 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














