- Hindi News »
- Religion »
- Women Observing Sakat Chauth Fast For The Happy Life Of Their Children Must Read This Story
संतान के खुशहाल जीवन के लिए सकट चौथ का व्रत करने वाली महिलाएं अवश्य पढ़ें यह कथा, मिलेगा विघ्नहर्ता श्रीगणेश का आशीष!
सकट चतुर्थी का व्रत बहुत ही फलदायी माना गया है। जो दंपति संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं उनके लिए सकट चौथ का व्रत बहुत ही फलदायी माना गया है। इस दिन पूजा के बाद व्रत कथा अवश्य पढ़नी चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी

भगवान गणेश,(सौ.सोशल मीडिया)
Sakat Chauth Vrat Katha: संतान की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए रखा जाने वाला सकट चौथ का व्रत गौरी पुत्र भगवान गणेश को समर्पित है। इस बार यह पर्व 17 जनवरी 2025 शुक्रवार को मनाया जाएगा। सकट चौथ का पर्व हिंदू महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और भगवान गणेश का पूजन करती है। सकट चतुर्थी का व्रत बहुत ही फलदायी माना गया है और कहते हैं कि इस व्रत को रखने से बच्चों के जीवन में आ रहे सभी संकट दूर होते हैं।
इसके अलावा, जो दंपति संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं उनके लिए सकट चौथ का व्रत बहुत ही फलदायी माना गया है। इस दिन पूजा के बाद व्रत कथा अवश्य पढ़नी चाहिए। तभी व्रत संपूर्ण माना जाता है।
सकट चौथ व्रत कथा
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जल्द होगा Team India का ऐलान, बुमराह को लेकर संस्पेंस बरकरार
मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, धूमावती आर्ती में हुए शामिल
नागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास! मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, GMR ग्रुप करेगा कायाकल्प; जानें क्या बदलेगा
Achalpur Tehsil: अचलपुर में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, निर्माण कार्य की मांग तेज
सकट का व्रत भगवान गणेश की पूजा को समर्पित होता है। कहा जाता है कि यदि सच्चे भाव से सकट का उपवास रखा जाए तो संतान सुख की प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है, लेकिन इस दिन सकट व्रत कथा का पाठ करना बेहद जरूरी होता है, इससे उपवास का संपूर्ण फल प्राप्त होता है, सकट के व्रत की कथा को लेकर कहा जाता है कि एक बार भगवान शिव जी ने कार्तिकेय और गणेश जी से पूछा कि तुम दोनों में से कौन देवताओं के कष्टों का निवारण कर सकता है। शिव जी की यह बात सुनकर दोनों ने ही स्वयं को इस कार्य के लिए सक्षम समझा।
गणेश जी और कार्तिकेय के जवाब सुनकर महादेव ने कहा कि तुम दोनों में से जो भी पहले इस पृथ्वी की परिक्रमा करके वापस लौटेगा, वहीं देवताओं की मदद करने जाएगा।
शिव जी के इस वचन को सुनकर कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर सवार होकर पृथ्वी की परिक्रमा के लिए निकल गए। लेकिन इस दौरान भगवान गणेश विचारमग्न हो गए कि वे चूहे के ऊपर चढ़कर सारी पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे तो इसमें बहुत समय लग जाएगा।
इस समय गणेश जी को फिर एक उपाय सूझा। वह अपने स्थान से उठकर अपने माता-पिता की सात परिक्रमा करके वापस बैठ गए। वहीं पृथ्वी की पूरी परिक्रमा करके कार्तिकेय भी लौट आए और स्वयं को विजय बताने लगे, फिर जब भोलेनाथ ने गणेश जी से पृथ्वी की परिक्रमा न करने का कारण पूछा, तो गणेश जी ने अपने उत्तर मे कहा कि-‘माता-पिता के चरणों में ही समस्त लोक हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
गणेश जी के जवाब सुनकर शिव जी ने गणेशजी को देवताओं के संकट दूर करने की आज्ञा दी… इतना ही नहीं शंकर जी ने कहा कि जो भी साधक चतुर्थी के दिन तुम्हारा श्रद्धा पूर्वक पूजन करेगा और रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देगा उसके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
यह व्रत महिलाएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए रखती हैं। वहीं, संतान प्राप्ति की कामना से भी इस व्रत को बहुत ही फलदायी माना गया हैं। कहते हैं कि सकट माता के आशीर्वाद से संतान सुख की मनोकामना पूरी होती हैं।
Women observing sakat chauth fast for the happy life of their children must read this story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जल्द होगा Team India का ऐलान, बुमराह को लेकर संस्पेंस बरकरार
May 13, 2026 | 05:00 PMमां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, धूमावती आर्ती में हुए शामिल
May 13, 2026 | 04:59 PMनागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास! मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, GMR ग्रुप करेगा कायाकल्प; जानें क्या बदलेगा
May 13, 2026 | 04:54 PMAchalpur Tehsil: अचलपुर में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, निर्माण कार्य की मांग तेज
May 13, 2026 | 04:46 PMDiljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
May 13, 2026 | 04:46 PMदो गाड़ियों के काफिले में घर से निकले PM मोदी, पेश की बड़ी मिसाल; मंत्रियों ने भी घटाई कारों की संख्या
May 13, 2026 | 04:46 PMप्रतीक यादव ही नहीं, इन दिग्गज नेताओं के बेटों की हो चुकी है संदिग्ध मौत; लिस्ट में PM-राष्ट्रपति तक शामिल
May 13, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM










