रावण दहन की राख है बड़े काम की, जानिए इसके क्या हैं बड़े लाभ

Dahan ki raakh ka upay: अगर आप भी पैसों की कमी या लगातार आती मुश्किलों से परेशान हैं, तो दशहरे के दिन रावण दहन की राख और लकड़ी से जुड़े ये अचूक उपाय कर सकते हैं जो आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
रावण दहन की राख है बड़े काम की, जानिए इसके क्या हैं बड़े लाभ
लोग रावण दहन की राख को घर क्यों लाते हैं (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dussehra 2025: 2 अक्तूबर 2025 दिन गुरुवार को दशहरा का महापर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। जैसा कि,आप सभी जानते है कि, दशहरे का पर्व असत्य पर सत्य की जीत के तौर पर मनाया जाता है। बता दें, पंचांग के अनुसार, हर वर्ष यह आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

दशहरे का पर्व हिन्दू समुदायों के लिए ख़ास महत्व रखता है। क्योंकि, इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने लंकापति रावण और आदि शक्ति माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था।

इस तिथि को विजयादशमी के तौर पर भी मनाया जाता है। जैसा कि आपने देखा होगा कि दशहरा पर जगह-जगह रावण दहन किया जाता है और रावण दहन के दूसरे दिन लोग राख को घर लाते हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर लोग इस राख को घर क्यों लाते हैं? रावण की राख का किया जाता है? रावणदहन की राख और लकड़ियां कितनी शुभ? आइए जानते हैं इस बारे में-

आखिर लोग रावण दहन की राख को घर क्यों लाते हैं जानिए

आपने देखा होगा कि लोग रावण दहने के बाद राख को घर लाते हैं। बता दें कि, इस राख-लकड़ी को कई समस्याओं में कारगर माना जाता है। तंत्र-शास्त्र के मुताबिक, इस राख को घर में रखने से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। इसके अलावा, इस राख के कुछ उपायों से कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती। यही नहीं, घर से बुरी शक्तियां भी दूर रहती हैं।

रावण दहन की राख से करें ये महाउपाय:

तिलक लगाना

ज्योतिष एवं वास्तु-शास्त्र के अनुसार, यदि आप रावण दहन देखने के लिए जा रहे हैं और आपको उसकी राख मिलती है तो आप इस राख से अपने माथे पर तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

कपड़े में बांधें

अगर आपका व्यापार ठीक से नहीं चल रहा है, तो इस राख को किसी कपड़े में बांधकर साफ जगह पर रखें। इससे आपको आपके व्यापार में लाभ की संभावना को बढ़ाता है।

सिर पर घुमाकर फेंकें

यदि आपके घर को किसी की बुरी नजर लग गई है और आपके बनते हुए कार्य बिगड़ रहे हैं, तो आप रावण दहन की राख को अपने घर के चारों ओर घुमाकर बाहर फेंक दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है।

दहन की लकड़ी तिजोरी में रखें

कहा जाता है कि, रावण दहन के बाद यदि कुछ लकड़ी बच गई है, तो आप इसे उठाकर रख लें और इसे घर में शुभ स्थान पर रखें। खास तौर पर आप इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर रखें। ऐसा करने से धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा, आप इस लकड़ी को तिजोरी में भी रख सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com