अक्षय तृतीया के दिन वस्त्र, चंदन, श्वेत वस्तुओं के साथ जल भरे पात्र के दान की महिमा है अपरंपार, सबके लाभ हैंअलग

शास्त्रों में अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने का जितना महत्व माना गया है और उतना ही महत्व इस दिन दान करने का भी है। वहीं इस दिन जरूरतमंदों को कुछ विशेष चीजों का दान करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
अक्षय तृतीया के दिन वस्त्र, चंदन, श्वेत वस्तुओं के साथ जल भरे पात्र के दान की महिमा है अपरंपार, सबके लाभ हैं अलग
अक्षय तृतीया के दिन दान करना बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshaya Tritiya 2025 Daan: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। आपको बता दें, यह तिथि अपने आप में अबूझ मानी जाती है, यानी कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन किए गए पुण्य कर्मों का फल कभी क्षीण नहीं होता, इसीलिए इस दिन की विशेष मान्यता है।

शास्त्रों में अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने का जितना महत्व माना गया है और उतना ही महत्व इस दिन दान करने का भी बताया गया है। वहीं इस दिन जरूरतमंदों को कुछ विशेष चीजों का दान करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करना बड़ा शुभ :

कुमकुम का दान

अक्षय तृतीया के दिन कुमकुम का दान करना बड़ा शुभ होता है। शास्त्रों में कुमकुम को प्रेम- श्रृंगार का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन कुमकुम का दान करना बहुत शुभ होता है। कुमकुम का दान करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।

जल से भरे पात्र का दान

अक्षय तृतीया के दिन जल से भरे पात्र का दान करना करना शुभ माना जाता है। इस दिन आप मटके या कलश का दान कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसको खाली दान नहीं करना चाहिए। इसमें जल या चीनी डालकर दान करें।

सफेद चीजों का दान

अक्षय तृतीया के दिन सफेद चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसमें आप दूध, दही, चीनी, खीर, शंख और सफेद कपड़े आदि का दान कर सकते है। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति है और कुंडली में चंद्रमा की स्थित भी मजबूत होती है।

वस्त्र दान

जरूरतमंद लोगों को इस दिन वस्त्रों का दान करने से भी आप लाभ पा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप अक्षय तृतीया के दिन वस्त्र दान करते हैं तो आपके रोग दूर होते हैं। यानि आपके स्वास्थ्य में बहुत अच्छे बदलाव आने लगते हैं। बिस्तर दान करने से आपको कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

चंदन का दान

अगर आप दुर्घटनाओं से बचना चाहते हैं तो आपको चंदन का दान अक्षय तृतीया के दिन करना चाहिए। इसके साथ ही चंदन का दान करने से आपके जीवन में विपरीत परिस्थितियां भी पैदा नहीं होती। आपके बिगड़े कार्य भी बनने लगते हैं और किसी भी काम में रुकावट नहीं आती।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com