- Hindi News »
- Religion »
- When Will The Monthly Janmashtami Fast Be Observed In December
आज है ‘मासिक कृष्ण जन्माष्टमी’, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और महत्व
श्रीकृष्ण भक्तों के लिए यह दिन बहुत ही शुभ होता है। मान्यता है कि मासिक जन्माष्टमी के दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करने वालों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। साथ ही साधक पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है।
- Written By: सीमा कुमारी

भगवान श्रीकृष्ण,(सौ.सोशल मीडिया)
Masik Krishna Janmashtami 2024:आज मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित मासिक जन्माष्टमी का व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। आपको बता दें, इस साल 2024 की आखिरी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत आज रविवार 22 दिसंबर को रखा जाएगा।
श्रीकृष्ण भक्तों के लिए यह दिन बहुत ही शुभ होता है। मान्यता है कि मासिक जन्माष्टमी के दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करने वालों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। साथ ही साधक पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है। आइए जानते हैं दिसंबर में कब रखा जाएगा मासिक जन्माष्टमी का व्रत और पूजा-विधि के बारे में।
कब है 2024 की अंतिम मासिक कृष्ण जन्माष्टमी व्रत
सम्बंधित ख़बरें
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
IPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
भोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
साल की आखिरी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी यानी पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर होगा। वहीं तिथि का समापन 23 दिसंबर की शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। जिसके अनुसार, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रविवार 22 दिसंबर को रखा जाएगा।
ऐसे करें मासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा
मासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूजा करने के लिए प्रात: स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल की साफ-सफाई कर सजावट करें। लड्डू गोपाल को माखन, मिश्री, लड्डू, और फल चढ़ाएं।
ये भगवान कृष्ण को प्रिय हैं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इस दिन भगवान कृष्ण की लीलाओं की कथा सुनें या पढ़ें। जन्माष्टमी की रात में भजन-कीर्तन का आयोजन करें और जागरण करें। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का दिन व्रत रखने के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन गरीबों को भोजन और गो सेवा करने से विशेष फल मिलता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
श्रीकृष्ण पूजा मंत्र
ॐ कृष्णाय नमः
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे । हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ।।
ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः
ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात
ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे। सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।
ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय
जानिए क्या है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करने से साधक की मनचाही मनोकामना पूर्ण होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि जो व्यक्ति मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत विधिपूर्वक लगातार 1 वर्ष तक करता है, वह सभी कष्टों से मुक्त हो जाता है और धन का लाभ मिलता है। इस दिन व्रत के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा पढ़ने या सुनने से साधक को सुख-शांति मिलती है।
When will the monthly janmashtami fast be observed in december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










