Jagaddhatri Puja 2026: कब है मां जगद्धात्री की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Maa Jagaddhatri Puja: मां जगद्धात्री की पूजा 2026 में कब है? जानें पूजा की तारीख, शुभ मुहूर्त, घर पर पूजन विधि, माता का स्वरूप और धार्मिक महत्व। साथ ही जानें पश्चिम बंगाल में इस पर्व की खास परंपराएं।
Maa Jagaddhatri Ki Puja Kaise Kare
मां जगद्धात्री फोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मां जगद्धात्री की पूजा 18 नवंबर 2026, बुधवार को मनाई जाएगी।

  • मां जगद्धात्री को देवी दुर्गा का स्वरूप और जगत का पालन करने वाली देवी माना जाता है।

  • कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6:04 बजे शुरू होकर 19 नवंबर को सुबह 7:05 बजे समाप्त होगी।

  • मां जगद्धात्री की चार भुजाएं हैं और उनका वाहन सिंह है। वे शंख, चक्र, धनुष और बाण धारण करती हैं।

Maa Jagaddhatri Ki Puja Kaise Kare: हिंदू धर्म में मां जगद्धात्री की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मां जगद्धात्री को जगत का पालन करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। उन्हें मां दुर्गा का ही एक स्वरूप माना गया है। पश्चिम बंगाल में यह पर्व विशेष उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है।

इस दौरान देवी के सुंदर पंडाल सजाए जाते हैं और भक्त विधि-विधान से उनकी आराधना करते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2026 में मां जगद्धात्री की पूजा कब होगी, पूजा का शुभ समय क्या है और घर पर किस विधि से माता की आराधना करनी चाहिए, तो आइए जानते हैं।

कब है मां जगद्धात्री की पूजा 2026?

हिंदू पंचांग के अनुसार, मां जगद्धात्री की पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को की जाती है। साल 2026 में यह पर्व 18 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। हालांकि, बंगाल की कुछ परंपराओं में सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीनों दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

Maa Jagaddhatri Ki Puja Kaise Kare
Dev Deepawali 2026: देव दीपावली पर काशी के कुम्हारों की चमकी किस्मत, 11 लाख दीपों के ऑर्डर ने चाक को दी रफ्तार

मां जगद्धात्री का स्वरूप और धार्मिक महत्व

मां जगद्धात्री को संसार का पालन-पोषण और संरक्षण करने वाली देवी माना जाता है। उनकी प्रतिमा में चार भुजाएं दिखाई जाती हैं, जिनमें वे शंख, चक्र, धनुष और बाण धारण करती हैं। माता का वाहन सिंह है। लाल वस्त्रों और दिव्य आभूषणों से सुसज्जित उनका स्वरूप शक्ति, साहस और करुणा का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा का संदेश है कि मनुष्य को अपने भीतर साहस, संयम और सकारात्मकता बनाए रखनी चाहिए।

मां जगद्धात्री की पूजा का शुभ मुहूर्त

18 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:59 से 5:53 बजे तक रहेगा। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 1:53 से 2:36 बजे तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 5:26 से 5:53 बजे तक है। ये समय नई दिल्ली के पंचांग पर आधारित हैं। अपने शहर के अनुसार स्थानीय पंचांग से समय की पुष्टि करना उचित रहेगा।

घर पर कैसे करें मां जगद्धात्री की पूजा?

सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां जगद्धात्री की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। माता को लाल फूल, अक्षत, चंदन, रोली और फल अर्पित करें। इसके बाद धूप-दीप जलाकर मां का ध्यान करें। अपनी श्रद्धा के अनुसार मंत्र जाप और आरती करें।

कहां मनाई जाती है जगद्धात्री पूजा?

पश्चिम बंगाल के चंदननगर और कृष्णानगर में जगद्धात्री पूजा की विशेष धूम रहती है। यहां आकर्षक पंडाल, सुंदर प्रतिमाएं और रोशनी की भव्य सजावट देखने को मिलती है। इसके अलावा बिहार के मिथिलांचल समेत कई क्षेत्रों में भी भक्त इस पर्व को श्रद्धा के साथ मनाते हैं।

Maa Jagaddhatri Ki Puja Kaise Kare
Jalaram Jayanti 2026: 16 नवंबर को मनाई जाएगी जलाराम बापा की जयंती, जानें इस दिन का धार्मिक महत्व