-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Is Rohini Fast In February
जैन धर्मावलंबियों के लिए विशेष है ‘रोहिणी व्रत’, जानिए सही तिथि, पूजा विधि और इस व्रत की महिमा
- Written By: सीमा कुमारी
रोहिणी व्रत जैन धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है। यह व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस बार फरवरी महीने की रोहिणी व्रत कल यानी शुक्रवार 7 फरवरी 2025 को रखा जा रहा है।

रोहिणी व्रत (सौ.सोशल मीडिया)
Rohini Vrat 2025: रोहिणी व्रत जैन धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है। यह व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस बार फरवरी महीने की रोहिणी व्रत कल यानी शुक्रवार 7 फरवरी 2025 को रखा जा रहा हैं। यह व्रत जैन धर्म में विशेष महत्व रखता हैं।
ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से साधक की सभी समस्याएं दूर होती हैं। यह व्रत मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा रखा जाता है, जिसमें वह अपने पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए कामना करती हैं।आइए जानते है रोहिणी व्रत से जुड़ी नियम और महत्व।
क्या है रोहिणी व्रत की पूजा विधि जानिए :
सम्बंधित ख़बरें
Rohini Vrat 2026:13 जून को रोहिणी व्रत का योग, जानिए पूजा विधि और इसकी महिमा
रोहिणी नक्षत्र का श्रीकृष्ण से क्या है संबंध? रोहिणी व्रत में पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए
महिलाओं के लिए क्यों है खास रोहिणी व्रत, जानिए क्या है इस व्रत की पौराणिक कथा
शुक्रवार को है ‘रोहिणी व्रत’, जानिए कितने साल करने से मिलते हैं विशेष फल
* रोहिणी व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
* आचमन कर व्रत का संकल्प लें और सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।
* पूजा स्थल की साफ-सफाई के बाद वेदी पर भगवान वासुपूज्य की मूर्ति स्थापित करें।
*पूजा में भगवान वासुपूज्य को फल-फूल, गंध, दूर्वा, नैवेद्य आदि अर्पित करें।
*सूर्यास्त होने से पहले पूजा कर फलाहार करें।
*अगले दिन पूजा-पाठ करने के बाद अपने व्रत का पारण करें।
*व्रत के दिन गरीबों में दान जरूर करें।
रोहिणी व्रत के दिन इन बातों का रखें विशेष ध्यान
जैन धर्म में रोहिणी व्रत एक पवित्र अनुष्ठान है, ऐसे में इस दिन स्वच्छता और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी रोहिणी व्रत कर सकते हैं। सूर्यास्त के बाद इस व्रत में भोजन नहीं किया जाता।
इस व्रत को लगातार तीन, पांच या सात साल तक रखना जरूरी माना जाता है। पारण अनुष्ठान करने के बाद ही इस व्रत को पूर्ण माना जाता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
जानिए क्या है रोहिणी व्रत की महिमा
जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जहां सुहागिन महिलाओं को रोहिणी व्रत करने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। वहीं, इस व्रत से साधक के सभी दुख-दर्द भी दूर हो जाते हैं। जैन धर्म में यह भी माना गया है कि इस व्रत को करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ आत्मा की शुद्धि के लिए भी यह व्रत काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
When is rohini fast in february
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














