- Hindi News »
- Religion »
- When Is Narasimha Dwadashi In The Year 2025
होली से पहले जरूर कर लें ‘नरसिंह द्वादशी’ की विधिवत पूजा, श्री लक्ष्मीनारायण की बरसेगी कृपा, मिलेगी सुख-समृद्धि
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित नरसिंह द्वादशी का व्रत हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता हैं। इस साल यह पावन तिथि 11 मार्च, मंगलवार को रखा जाएगा।

नरसिंह द्वादशी (सौ.सोशल मीडिया)
Narasimha Dwadashi 2025 : भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित नरसिंह द्वादशी का व्रत हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता हैं। इस साल यह पावन तिथि 11 मार्च, मंगलवार को रखा जाएगा। नरसिंह द्वादशी का व्रत हर साल होली के तीन दिन पहले रखा जाता है। यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि नरसिंह द्वादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने वाले के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। ऐसे में आइए जानते है साल 2025 में नरसिंह द्वादशी कब है और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें –
कब है साल 2025 नरसिंह द्वादशी
सम्बंधित ख़बरें
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
इस साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 10 मार्च को सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी। द्वादशी तिथि का समापन 11 मार्च की शाम को 8 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि की मान्यता के अनुसार 11 मार्च को नरसिंह द्वादशी का व्रत रखना शुभ माना जाएगा। इस दिन आपको किस विधि से नरसिंह भगवान की पूजा करनी चाहिए आइए अब इस बारे में जानते हैं।
नरसिंह द्वादशी की पूजा विधि
नरसिंह द्वादशी के दिन आपको प्रात: काल जल्दी उठकर स्नान ध्यान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इसके बाद पूजा स्थल पर नरसिंह भगवान की प्रतिमा आपको स्थापित करनी चाहिए। पूजा में फूल, फल और मिष्ठान भगवान नरसिंह को अर्पित आपको करना चाहिए।
नरसिंह भगवान की पूजा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके आपको करनी चाहिए। इसके बाद विधि पूर्वक नरिसंह भगवान की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान आप विष्णु भगवान की आरती भी कर सकते हैं। पूजा समाप्ति के बाद भगवान को भोग लगाना चाहिए और परिवार के लोगों में भी प्रसाद वितरित करना चाहिए।
क्या है नरसिंह द्वादशी का महत्व
भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित नरसिंह द्वादशी का व्रत हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है।मान्यताओं के अनुसार, अगर नरसिंह द्वादशी का व्रत रखें तो साधक पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। व्रत करने से व्यक्ति के पाप कटते हैं और भय का नाश होता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
नरसिंह द्वादशी का व्रत रखने से व्यक्ति मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है। व्रत रखने वाले भक्त की रक्षा स्वयं भगवान नरसिंह करते हैं वैसे ही जैसे उन्होंने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी। भगवान नरसिंह की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और शत्रुओं का नाश होता है।
When is narasimha dwadashi in the year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM










