-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- When Gayatri Jayanti Be Celebrated This Year And Its Glory 2
आज है गायत्री जयंती, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सनातन धर्म में इस दिन की महिमा
- Written By: सीमा कुमारी
देवी गायत्री को सभी वेदों और श्रुतियों की जननी मानी जाती है। इनकी पूजा और ध्यान करने से समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। खासतौर पर, गायत्री जयंती का दिन छात्रों के लिए बहुत ही खास माना जाता है।

गायत्री जयंती (सौ.सोशल मीडिया)
आज 6 जून को गायत्री जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। वेदों की देवी माता गायत्री को समर्पित गायत्री जयंती का पावन पर्व सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। जो हर साल जेष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। कहते है कि इसी दिन वेद माता गायत्री का अवतरण हुआ था।
सनातन धर्म में गायत्री मंत्र सबसे पवित्र मंत्रों में से एक है। शास्त्रों के अनुसार, गायत्री जयंती ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है, इसलिए गायत्री जयंती का दिन छात्रों के लिए बहुत ही खास माना जाता है।
मान्यता है कि इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन से अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष गायत्री जयंती कब मनाई जायेगी और इसकी महिमा।
सम्बंधित ख़बरें
कलावा बांधने का सही तरीका क्या है? जानिए हाथ में मौली कितनी बार लपेटना माना जाता है शुभ
क्या गुरुवार और रविवार को खिचड़ी खाना माना जाता है अशुभ? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Powerful Sanskrit Quotes: जीवन को नई दिशा देते हैं संस्कृत के ये 5 प्रेरणादायक श्लोक, जानिए इनके अर्थ
छत्रपति संभाजीनगर में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम, महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा
क्या है गायत्री जयंती शुभ तिथि
आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, जेष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 6 जून को देर रात 2 बजकर 15 मिनट पर होगी। वहीं, तिथि की समापन अगले दिन 7 जून को सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, गायत्री जयंती का पर्व 6 जून को मनाया जाएगा।
ऐसे करें गायंत्री जयंती पूजा
शास्त्रों के अनुसार, गायंत्री जयंती के दिन पूजा करने के लिए सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर लें। फिर घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। उसके बाद सभी देवी-देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। उसके बाद गायत्री मंत्र का जाप करें। फिर मां को भोग अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर भद्रा का साया, क्या होगा इसका असर, भूल से भी ये गलतियां न करें इस दिन
गायत्री मंत्र
ॐ भूर् भुवः स्वः। तत् सवितुर्वरेण्यं।
भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
सनातन धर्म में गायत्री जंयती का क्या है महिमा
गायत्री मंत्र हिंदू धर्म में सबसे पवित्र मंत्रों में से एक है। धार्मिक मान्यता है कि गायत्री जयंती के दिन मां गायत्री की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही इस मंत्र का जाप मात्र करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और मानसिक शांति मिलती है और जीवन में खुशियों का संचार होता है।
ज्योतिष बताते है कि इस मंत्र के जाप से कोई भी मनुष्य ब्रह्मा जी की कृपा पा सकता है। ईश्वर तक पहुंचने और मन की शांति पाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप श्रेष्ठ और सरल उपाय माना गया है। गायत्री मंत्र का जाप नियम और विधीपूर्वक करने से शुभ परिणाम जल्द देखने को मिलते है।
When gayatri jayanti be celebrated this year and its glory 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे मनपा की 5 अंग्रेजी स्कूलें 9 साल के लिए आकांक्षा फाउंडेशन को सौंपी जाएंगी, विपक्ष का जोरदार विरोध
Jun 24, 2026 | 04:57 PM‘जो हमें पसंद नहीं करते, वे कभी पसंद नहीं करेंगे’, रजनीकांत के बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में छेड़ी नई बहस
Jun 24, 2026 | 04:55 PMकुपोषण के खिलाफ नागपुर जिला परिषद की महा-मुहिम; अब सरकारी अधिकारी गोद लेंगे कुपोषित बच्चे, खुद रखेंगे हर अपडेट
Jun 24, 2026 | 04:50 PMBharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
Jun 24, 2026 | 04:48 PMराम मंदिर चंदा चोरी विवाद: ‘हमारी 200 चांदी की ईंटों का क्या हुआ?’ राम मंदिर दान को लेकर कारोबारी ने उठाए सवाल
Jun 24, 2026 | 04:48 PMदमोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, फल विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम; फेंककर पैसे देने पर हुआ था विवाद
Jun 24, 2026 | 04:44 PMWest Bengal Assembly: ममता गुट को बड़ा झटका, विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी से बाहर, बागी गुट का दबदबा
Jun 24, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














