होली खेले हुए कपड़ों का क्या करें, ज़रूर जानिए, कहीं देर ना हो जाए

होली खेलने के बाद रंगों से सने कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। कहा जाता है कि रंगों से सने कपड़ों को पहनने से जीवन में नेगेटिविटी आती हैं। इसलिए होली के बाद भी इन कपड़ों को दोबारा धोकर भी नहीं पहनना चाहिए।
होली खेले हुए कपड़ों का क्या करें, ज़रूर जानिए, कहीं देर ना हो जाए
होली खेले हुए कपड़ों का क्या करना चाहिए जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Holi 2025: 14 मार्च 2025 को रंगों का त्यौहार होली पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। होली का त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में उमंग और उत्साह लेकर आता है। कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी इस दिन को हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना गया है। बच्चे से लेकर बुज़ुर्ग सभी होली के आने का इंतज़ार करते हैं।

होली के दिन रंग और गुलाल से खेलने का अपना विशेष महत्व है। इसके बिना होली अधूरी मानी जाती है। इस दिन लोग अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि, होली खेलने में जिन कपड़ों को पहना गया था। उन कपड़ों का क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में -

होली खेले हुए कपड़ों का क्या करना चाहिए जानिए :

दोबारा न पहनें

होली खेलने के बाद रंगों से सने कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। कहा जाता है कि रंगों से सने कपड़ों को पहनने से जीवन में नेगेटिविटी आती हैं। इसलिए होली के बाद भी इन कपड़ों को दोबारा धोकर भी नहीं पहनना चाहिए।

कपड़ों का करें दान

आप जिस भी कपड़े में होली खेले हुए हैं। उसे दान कर दें। घर में उस कपड़े को रखना नहीं चाहिए। इससे अशुभता का संचार होता है और जातक को ग्रहदोष भी लगता है। साथ ही दान करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। होली खेले हुए कपड़ों को फेंकना भी नहीं चाहिए।

शाम से पहले करें दान

ज्योतिष के अनुसार, होली खेले हुए कपड़ों को शाम होने से पहले ही दान कर देना चाहिए। दान करने से पहले कपड़ों को अच्छे से धोना चाहिए ताकि उनमें से पूरा रंग निकल जाए।

कपड़ों को धोकर ही करें दान

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, होली के रंगों में नकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए होली खेलने के बाद अपने कपड़ों को धोकर ही दान करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के रंगों का ग्रहों पर भी प्रभाव पड़ता है। धोए हुए कपड़े दान करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com