-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- What Should We Do And What Not To Do During Holashtak
होली से 8 दिन पहले लग रहा है होलाष्टक, शुभ कार्य करना है वर्जित, जानिए इस दौरान क्या करना है शुभ
- Written By: सीमा कुमारी
होली के आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। इस साल होलाष्टक की शुरुआत 7 मार्च, 2025 दिन शुक्रवार से हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि होलाष्टक के दौरान हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

होलाष्टक (सौ.सोशल मीडिया)
Holashtak 2025 : आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय दृष्टि से फाल्गुन महीना बड़ा महत्व रखता है। क्योंकि, यह महीना देवों के देव भगवान शिव को समर्पित है। जैसा कि आप जानते है कि फाल्गुन महीना हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना है, इसके बाद चैत्र महीना आता है, जो हिन्दुओं की नववर्ष होती है। इस दिन को हिंदू नववर्ष के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी।
इस अवधि में महाशिवरात्रि का महापर्व और होली जैसे प्रमुख हिंदू त्योहार भी मनाए जाते हैं। इस साल रंगों का त्योहार होली का पर्व 14 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन, इससे 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। हिन्दू धर्म में होलाष्टक का बड़ा महत्व है। होलाष्टक वह समय है, जो होली त्योहार से आठ दिन पहले शुरू होता है।
इस साल होलाष्टक की शुरुआत 7 मार्च, 2025 दिन शुक्रवार से हो रही है। वहीं, इसका समापन 13 मार्च 2025 दिन गुरुवार को होलिका दहन के साथ होगा। माना जाता है कि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे- विवाह, सगाई, मुंडन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Holi Bhai Dooj 2026: इस भाई दूज पर भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले संदेश, आंखों में आ जाएंगे खुशी के आंसू!
होली में ज्यादा पी ली है भांग? नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू ट्रिक्स, नहीं होगा साइड इफेक्ट।
भाजपा के इन दिग्गजों पर चढ़ा होली का रंग, योगी आदित्यनाथ के डैशिंग लुक ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई चर्चा
अलीगढ़ में होली पर रंग की जगह बरसे पत्थर, फायरिंग और पथराव में दरोगा सहित तीन घायल, जानिए क्या है पूरा मामला
ऐसे में आइए जानते हैं कि होलाष्टक के दौरान हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य करना अशुभ
सनातन धर्म में होलाष्टक के समय सभी आठ ग्रह अशुभ माने जाते हैं। इस समय ग्रहों की स्थिति शुभ कार्यों के लिए शुभ नहीं मानी जाती है। इस दौरान किए गए कार्य केवल बाधाएं उत्पन्न करते हैं। इसलिए होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इसलिए इस दौरान
शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
होलाष्टक के दौरान क्या करना शुभ जानिए :
ज्योतिषयों की मानें तो, होलाष्टक के दौरान विष्णु सहस्रनाम, हनुमान चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बड़ा शुभ एवं फलदायी माना जाता है।
इस दौरान जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दौरान जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान जरूर करना चाहिए।
इस दौरान पितरों की शांति के लिए तर्पण करना भी लाभकारी होता है। इसके अलावा,इस दौरान ग्रह शांति पूजा या जप भी करवा सकते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
होलाष्टक में क्या नहीं करना चाहिए जानिए
होलाष्टक के दौरान शादी, सगाई, नामकरण, गृह प्रवेश इत्यादि शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।
होलाष्टक की अवधि में अधिक क्रोध न करें और विवादों में न उलझें।
इसके अलावा होलाष्टक के दौरान नए मकान, दुकान या किसी नए व्यापार की शुरुआत करना शुभ नहीं माना जाता है।
What should we do and what not to do during holashtak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PM2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
Jul 11, 2026 | 06:14 PMमोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
Jul 11, 2026 | 06:10 PMVIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Jul 11, 2026 | 06:03 PMदेर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
Jul 11, 2026 | 06:02 PMमुरैना में ट्रक से भिड़ा कंटेनर, केबिन में फंसा चालक; JCB से कंटेनर का केबिन तोड़कर चालक की सुरक्षित बचाई जान
Jul 11, 2026 | 05:59 PMInstagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Jul 11, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














