जब उदास बादशाह के चेहरे पर आई मुस्कान, जानिए प्रेमानंद महाराज ने आखिर क्या किया

Premanand Maharaj Met Famous Singer: बॉलीवुड का ये फेमस सिंगर रैपर प्रेमानंद महाराज की शरण में उनसे मिलने पहुंचा। इस दौरान सिंगर बेहद उदास दिखे और उनके भाई ने महाराज जी को अपने सारे दुख-सुख बताए।
जब उदास बादशाह के चेहरे पर आई मुस्कान, जानिए प्रेमानंद महाराज ने आखिर क्या किया
बादशाह के भाई ने प्रेमानंद जी महाराज से क्या प्रश्न किया? (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Premanand Ji Maharaj: मौजूदा समय में राधारानी के परम भक्त और वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज को भला कौन नहीं जानता है। प्रेमानंद महाराज की ख्याति आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फैल चुकी है। यही कारण है कि उनके भजन और सत्संग को सुनने के लिए आम आदमी ही नहीं क्रिकेटर, फिल्म जगत से जुड़े लोग सभी उनके पास धर्म और जीवन का ज्ञान लेने पहुंचते हैं।

अब हाल ही में मशहूर रैपर और गायक बादशाह उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बादशाह बेहद शांत भाव से गुरुजी के पास बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके भाई ने जीवन और रिश्तों को लेकर एक गहन प्रश्न किया। ऐसे में आइए जानते है मशहूर रैपर बादशाह के भाई ने संत प्रेमानंद जी महाराज से क्या प्रश्न किया?

बादशाह के भाई ने प्रेमानंद जी महाराज से क्या प्रश्न किया?

बादशाह के भाई ने प्रेमानंद जी से पूछा, 'इस दुनिया में बहुत लोग सत्य सुनना चाहते हैं, लेकिन जब कोई सच बोलता है तो रिश्ते दूर हो जाते हैं, प्यार खत्म हो जाता है। फिर भी सत्य बोलने की इच्छा होनी चाहिए।

लेकिन जब सच कहा जाता है तो सब पीछे हट जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी ने श्राप दे दिया हो। इंसान टूट जाता है, न काम कर पाता है, न कर्म।' इसके जवाब में संत प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि सत्य की राह पर ही चलना चाहिए।

लोगों का छूटना जायज है, क्योंकि वो असत्य की राह पर हैं। उनके छूटने से कोई फर्क नहीं पड़ता। सत्य की राह पर चलने वाले के साथ भगवान होता है और जिसके साथ भगवान खड़े हों, उसके साथ चलने के लिए पूरा जमाना तैयार हो जाता है। इसलिए सत्य पर ही चलना चाहिए।

बादशाह के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गुरुजी इस प्रश्न के उत्तर में गहराई से मार्गदर्शन देते नजर आए,और बादशाह उनके बगल में शांत भाव से यह संवाद सुनते रहे। सामने आए वीडियो में बादशाह ने कुछ नहीं कहा। उनके चेहरे पर उदासी दिखी।

उन्होंने प्रेमानंद महाराज की पूरी बात सुनी और फिर अंत में मुस्कुराए। उनके भाई भी गुरुजी की बात से संतुष्ट नजर आए। बता दें, बादशाह से पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे थे।

उन्हें जब यह पता चला कि महाराज पिछले 10 वर्षों से दोनों किडनियां खराब होने की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो राज कुंद्रा ने अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई।' इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने विनम्रता से कहा कि वे निडर हैं और उन्हें ईश्वर पर पूर्ण विश्वास है, जब भी भगवान का बुलावा आएगा, वे तैयार हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com