-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- What Mistakes Should Be Avoided On The Auspicious Occasion Of Diwali
दिवाली में माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति भूलकर भी न करें स्थापित, जानिए शुभ-लाभ के लिए विशेष बातें
- Written By: सीमा कुमारी
हिन्दू धर्म में दिवाली का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पावन तिथि धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस मौके पर पूजा-पाठ करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है। वहीं, इस शुभ मौके पर कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।

दिवाली के शुभ मौके पर इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
Diwali 2024: सुख और समृद्धि का प्रतीक दीपावली का महापर्व इस बार 31 अक्टूबर को पूरे देशभर में मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में दिवाली का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पावन तिथि धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस मौके पर पूजा-पाठ करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है। वहीं, इस शुभ मौके पर कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में :
दिवाली के दिन न करें ये गलतियां –
घर का मंदिर
सम्बंधित ख़बरें
विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
रोक दिए गए हैं हवाई हमले… अब उनके पास केवल दो रास्ते, ईरान जंग पर ट्रंप का अगला कदम क्या?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका
Kargil Vijay Diwas: कारगिल के वो 5 वीर, जिन्होंने मेरठ का नाम इतिहास में अमर कर दिया, पढ़ें उनकी शौर्यगाथा
ज्योतिषयों के अनुसार, दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के लिए घर का मंदिर या पूजा स्थल हमेशा पूर्वोत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए। मंदिर के ईशान कोण में माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। दिवाली के दिन इस बात का खास ख्याल रखें कि घर का मंदिर बिल्कुल साफ और स्वच्छ होना चाहिए।
न पहनें इस रंग के कपड़े
कहते है, दिवाली के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। मान्यता के अनुसार, काले रंग के कपड़े किसी भी शुभ काम में शुभ नहीं माने जाते है। इस दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
ताजे फूल और पत्तियां
इस दिन घर की सजावट सिर्फ ताजे फूलों और पत्तियों से करें। घर में रखें हुए पुराने या बासी फूलों और पत्तियों को घर से बाहर निकाल दें। यदि घर में पुराने बासी फूलों की तोरण लगी हुई है तो उसको भी हटाकर इसकी जगह नए और ताजे फूलों की तोरण लगाएं।
लक्ष्मी जी की मूर्ति
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्ति लेने की परंपरा है। लक्ष्मी जी की मूर्ति लेते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि लक्ष्मी जी हमेशा वही मूर्ति लें जिसमें लक्ष्मी जी कमल के आसन पर विराजमान हों और आशीर्वाद दे रहीं हों। कभी भी लक्ष्मी जी की ऐसी मूर्ति घर न लेकर आएं जिसमें वें खड़ी हुई मुद्रा में हों। लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्ति मिट्टी की बनी ही लें।
लक्ष्मी जी की चरण पादुका
दिवाली के दिन घर में लक्ष्मी जी के चरण या चरण पादुका लगाने की भी परंपरा है। यदि आप भी घर में लक्ष्मी जी के चरण स्थापित करते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि लक्ष्मी जी के चरण मुख्य द्वार पर बीचों बीच न लगाकर, मुख्य द्वार के दाहिनी तरफ लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
गणेश जी की मूर्ति
दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति लेते समय इस बात का भी विशेष ख्याल रखें कि गणेश जी की वही मूर्ति लेकर आएं जिसमें उनकी सूंड बाई दिशा की ओर मुड़ी हुई हो। गणेश जी की ऐसी मूर्ति बहुत शुभ मानी जाती है।
What mistakes should be avoided on the auspicious occasion of diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jul 26, 2026 | 08:24 AMरोक दिए गए हैं हवाई हमले… अब उनके पास केवल दो रास्ते, ईरान जंग पर ट्रंप का अगला कदम क्या?
Jul 26, 2026 | 08:23 AMदिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका
Jul 26, 2026 | 08:15 AMKargil Vijay Diwas: कारगिल के वो 5 वीर, जिन्होंने मेरठ का नाम इतिहास में अमर कर दिया, पढ़ें उनकी शौर्यगाथा
Jul 26, 2026 | 08:12 AMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान
Jul 26, 2026 | 08:12 AMनागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
Jul 26, 2026 | 08:07 AMमहाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट
Jul 26, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM










