-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- What Mistakes Should Be Avoided During Kanya Poojan
चैत्र नवरात्रि की कन्या पूजन में कितनी कन्याओं को करें आमंत्रित, साथ ही जानिए कैसे होगी आपकी पूजा स्वीकार
- Written By: सीमा कुमारी
कन्या पूजन के बिना नवरात्रि की साधना अधूरी मानी जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है नवरात्रि पर कन्या पूजन के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए-

कन्या पूजन (सौ.सोशल मीडिया)
Kanya Pujan 2025: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इस समय चल रहा हैं, जिसक समापन 6 अप्रैल को होगा। नवरात्रि के दौरान अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजा का भी विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, कन्या पूजन के बिना नवरात्रि की साधना अधूरी मानी जाती है। यह पूजा बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर की जाती है, लेकिन यदि इसमें कुछ गलतियां हो जाएं तो इसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है नवरात्रि पर कन्या पूजन के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए-
कन्या पूजन के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए-
स्थान का रखें विशेष ध्यान
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Ganesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
कन्या पूजन के लिए स्थान का स्वच्छ और पवित्र होना बेहद जरूरी है। गंदे या अव्यवस्थित स्थान पर पूजा करने से देवी कृपा प्राप्त नहीं होती। कन्या पूजन से पहले पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और पूजा स्थल को अच्छे से साफ करें।
स्नान के बिना कन्या पूजन न करें
जिस प्रकार किसी भी देवी-देवता की पूजा से पहले स्नान करना जरूरी होता है, वैसे ही कन्या पूजन से पहले भी स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। पूजा से पहले कन्याओं के हाथ-पैर धुलवाने चाहिए और उन्हें साफ-सुथरे वस्त्र पहनने के लिए देने चाहिए।
इतनी हो कन्याओं की संख्या
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्या पूजन के लिए हमेशा 2, 5, 7 या 9 कन्याओं को आमंत्रित करना शुभ माना गया है। विषम संख्या जैसे 1, 3, 6 या 8 कन्याओं का पूजन करना अनुचित माना जाता है। इसलिए कन्या पूज के लिए हमेशा 2, 5, 7 या 9 कन्याओं को आमंत्रित करना चाहिए।
कन्याओं को खाली हाथ न जानें दें
कन्या पूजन के बाद उन्हें अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार, दक्षिणा, फल या कपड़े आदि देने चाहिए। कन्या पूजन के बाद कभी भी कन्याओं को खाली हाथ विदा नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और अगर आप ऐसा करते हैं, देवी दुर्गा अप्रसन्न हो सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
कन्याओं को बासी भोजन न कराएं
कन्या पूजन के लिए हमेशा सात्विक भोजन बनाना चाहिए, जिसमें प्याज-लहसुन का इस्तेमाल न हो ।घर आईं कन्याओं को ताजा और शुद्ध भोजन ही अर्पित करना चाहिए। कन्या पूजन के दौरान बासी या झूठे हाथ लगा भोजन देना अशुभ माना जाता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
कन्याओं के साथ असम्मानजनक व्यवहार न करें
कन्याएं देवी का स्वरूप मानी जाती हैं। इसलिए उनके प्रति किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार न करें। उनसे सम्मानपूर्वक बात करें और पूरी श्रद्धा व प्रेमभाव से उनकी सेवा करें।
What mistakes should be avoided during kanya poojan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














