- Hindi News »
- Religion »
- What Are The Important Things Related To Bihu Festival
बिहू में मौसम की पहली फसल किसे की जाती है अर्पित, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और बिहू का महत्व
- Written By: सीमा कुमारी
आज 15 जनवरी, 2025 को माघ बिहू का त्योहार मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर लोग विभिन्न तरह के पूजन नियमों का पालन करते हैं, जिनका अपना एक अलग ही महत्व है।

असम का प्रमुख त्योहार माघ बिहू,(सौ.सोशल मीडिया)
Magh Bihu 2025: माघ बिहू असम का प्रमुख त्योहार है। यह पर्व असम के नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह माघ महीने के पहले दिन मनाया जाता है। इस साल माघ बिहू का त्योहार आज 15 जनवरी, 2025 को मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर लोग विभिन्न तरह के पूजन नियमों का पालन करते हैं, जिनका अपना एक अलग ही महत्व है, तो ऐसे में आइए जानते है इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में-
क्या है बिहू 2025 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, बिहू पर्व 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक रहगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में बम धमकी से मचा हड़कंप, मनपा मुख्यालय और आरएसएस कार्यालय की चार घंटे तक तलाशी
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
राज्यसभा चुनाव विवाद: SC पहुंची कांग्रेस, विधानसभा में PC शर्मा का प्रदर्शन, उमंग सिंघार ने EC पर लगाए आरोप
जब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी Kangana Ranaut की ‘थलाइवी’, 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म 2 करोड़ भी नहीं कमा सकी
इसके अलावा गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 04 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
इस विधि से करें माघ बिहू के दिन पूजा
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर अग्नि देव का ध्यान कर उनकी विधिवत पूजा करें। साथ ही लोग इस मौके पर बांस और पत्तों से बनी झोपड़ी को जलाते हैं।
फिर सुबह इसकी राख को अपनी-अपनी फसलों में छिड़क देते हैं, जिससे फसल अच्छी होती है। इसके अलावा भक्त अग्नि देव से प्रार्थना करें और उन्हें चावल-सुपारी अर्पित करें। इसके बाद उनकी स्तुति का पाठ करें।
पूजा समाप्त होने के बाद घर के लोगों व अन्य सदस्यों में प्रसाद बांटें। इस मौके पर गरीबों की मदद करें और उन्हें कुछ दान-दक्षिणा दें।
क्या है माघ बिहू के महत्व
माघ बिहू का त्योहार असम का सबसे प्रमुख पर्व माना जाता है। ये पर्व सर्दियों के मौसम के अंत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। किसानों के द्वारा ये त्योहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार में भगवान को अच्छी फसल के लिए धन्यवाद दिया जाता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
माघ बिहू के दिन लोक व्यंजन आलू पितिका, जाक और मसोर टेंगा बनाया जाता है और सब मिलकर भोज करते हैं। इस पर्व के दिन किसानों के द्वारा ब्राई शिबराई देवता को मौसम की पहली फसल अर्पित की जाती है और आने वाले समय में अच्छे फसल की कामना करते हैं।
What are the important things related to bihu festival
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में बम धमकी से मचा हड़कंप, मनपा मुख्यालय और आरएसएस कार्यालय की चार घंटे तक तलाशी
Jun 11, 2026 | 01:08 PMऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
Jun 11, 2026 | 01:07 PMराज्यसभा चुनाव विवाद: SC पहुंची कांग्रेस, विधानसभा में PC शर्मा का प्रदर्शन, उमंग सिंघार ने EC पर लगाए आरोप
Jun 11, 2026 | 01:07 PMजब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी Kangana Ranaut की ‘थलाइवी’, 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म 2 करोड़ भी नहीं कमा सकी
Jun 11, 2026 | 01:06 PMSupreme Court की ऐतिहासिक टिप्पणी: “महिलाएं सिर्फ होममेकर नहीं बल्कि नेशन बिल्डर” शादी पर की बड़ी टिप्पणी
Jun 11, 2026 | 01:06 PMमानसून से पहले नागपुर की सड़कें बनीं मुसीबत, बढ़ा हादसों का खतरा; अधूरी मरम्मत पर उठे सवाल
Jun 11, 2026 | 12:52 PMमहाराष्ट्र बनेगा देश का डेटा सेंटर हब, फडणवीस सरकार ने 20 ग्रीन डेटा सेंटर पार्कों को दी मंजूरी
Jun 11, 2026 | 12:47 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM










