साल 2025 में इस दिन से आरंभ हो रहे हैं विवाह के मुहूर्त, जानिए पूरे साल भर के शुभ मुहूर्त

इस बार नए साल 2025 में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है। इस साल जनवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक खूब शहनाइयां बजेंगी।
साल 2025 में उस दिन से आरंभ हो रहे हैं विवाह के मुहूर्त, जानिए पूरे साल भर के शुभ मुहूर्त
साल 2025 में विवाह की शुभ तिथि और मुहूर्त, (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vivah Muhurat 2025: हिंदू धर्म में विवाह को 16 प्रमुख संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। यह जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। जैसा कि आप जानते है कि विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि इसका असर हमारे जीवन के साथ-साथ उस कार्य पर भी पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल 2025 विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं-

साल 2025 में ये रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

ज्योतिषार्यों के अनुसार, इस बार नए साल 2025 में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है। इस साल जनवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक खूब शहनाइयां बजेंगी।

साल 2025 में विवाह की शुभ तिथि और मुहूर्त

जनवरी 2025 विवाह का मुहूर्त - जनवरी महीने में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

फरवरी 2025 विवाह का मुहूर्त - 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19,

21, 23 और 25 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

मार्च 2025 विवाह का मुहूर्त -1, 2, 6, 7 और 12 मार्च को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

अप्रैल 2025 विवाह का मुहूर्त - 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30

अप्रैल में कुल 9 शादी के मुहूर्त हैं।

मई 2025 विवाह का मुहूर्त: 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

जून 2025 विवाह का मुहूर्त - 2, 4, 5, 7 और 8 जून को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

नवंबर 2025 विवाह का मुहूर्त - 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22,

23, 25 और 30 नवंबर को शादी के शुभ मुहूर्त हैं।

दिसंबर 2025 विवाह का मुहूर्त - 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com