- Hindi News »
- Religion »
- Vrishchik Rashi Yearly Horoscope Prediction For Year 2025 Scorpio Horoscope 2025
वृश्चिक राशि के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बरतनी होगी सावधानी, रोजगार व जमीन जायदाज में अच्छे अवसर
अबकी बार साल 2025 वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कैसा होगा, यह जानने के लिए ज्योतिष व राशिफल के जानकार हनुमान मिश्र के द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया राशिफल जान सकते हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2025
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए साल 2025 का राशिफल कैसा होगा। यह जानने के लिए वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस जानकारी को पढ़ सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ज्योतिष व राशिफल के जानकार हनुमान मिश्र के द्वारा इसे विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह राशिफल आपको बताएगा कि नए साल साल में कौन सा काम आपके लिए कितना शुभ होगा और कौन से काम में आपको थोड़ी बहुत परेशानी होगी। जीवन के तमाम क्षेत्रों में किस तरह के परिणाम आपको देखने को मिलेंगे और किन उपायों से आप चीजों को और बेहतर कर सकते हैं….
वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल 2025 मिला-जुला रह सकता है। कुछ मामलों में एवरेज से कमजोर भी रहने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा कि साल के शुरुआती महीनों में खासकर मार्च तक शनि का चतुर्थ भाव में गोचर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है। विशेषकर जिन्हें सीने से संबंधित कोई तकलीफ है या घुटनों से संबंधित कोई तकलीफ है, कमर से संबंधित कोई परेशानी है अथवा मस्तिष्क या सिर दर्द इत्यादि से संबंधित कोई समस्या है तो उन्हें इस अवधि में अर्थात् जनवरी से मार्च तक अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से जागरुक रहने की आवश्यकता रहेगी।
वृश्चिक राशिफल 2025 के अनुसार देखा जाए तो मार्च के बाद का समय पुराने रोगों को दूर करने और आपको स्वस्थ रखने में मददगार बनेगा। लेकिन मई महीने के बाद से राहु का गोचर चतुर्थ भाव में हो जाएगा, जो सीने से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। मार्च के बाद शनि का गोचर पेट आदि से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। इस तरह से कुछ पुरानी समस्याएं दूर होंगी तो नई समस्याओं के आने की संभावनाएं भी रहेंगी। ऐसे में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल 2025 मिला-जुला रह सकता है। अतः इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति खूब जागरूक बने रहना है। विशेषकर जिन लोगों को पेट, सिर दर्द, कमर दर्द व सीने आदि से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें विशेष जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Chandranath Rath Murder Case: सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
US Student Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों पर सख्ती, 4 साल बाद बढ़ेगी मुश्कि
क्या अब संविधान नहीं, माफिया चला रहे सरकार? विजय वडेट्टीवार का सत्ताधारियों पर तीखा हमला
भोपाल को मिला ‘अटल भवन’, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन; अब एक ही छत के नीचे होंगे नगर निगम के सारे काम
वृश्चिक राशि के लोगों की शिक्षा-दीक्षा
वृश्चिक राशि वालों के लिए शिक्षा के दृष्टिकोण से भी साल 2025 ठीक ही रहेगा। इस वर्ष आपके चतुर्थ और पंचम भाव पर शनि और राहु का प्रभाव आता जाता रहेगा। स्वाभाविक है कि ऐसी स्थिति में अपने सब्जेक्ट पर प्रॉपर फोकस बनाए रखना थोड़ा सा कठिन होगा। कठिन होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि फोकस बनाना असंभव होगा, जो लोग लगातार कोशिश करेंगे वह न केवल अपने सब्जेक्ट पर फोकस बना सकेंगे बल्कि अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे, लेकिन ऐसा करना सहज नहीं, बल्कि कठिन होगा।
वहीं, जो लोग अध्ययन के प्रति अधिक गंभीर नहीं रहते हैं अथवा कम समय में अभी तक अच्छे परिणाम प्राप्त कर लेते रहे हैं; उन्हें इस वर्ष अपने अध्ययन के टाइम को बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। बृहस्पति का गोचर भी मई महीने के मध्य भाग से पहले आपको ज्यादा अच्छे परिणाम देना चाहेगा, लेकिन मई मध्य के बाद खूब मेहनत की आवश्यकता का संकेत बृहस्पति का गोचर भी कर रहा है। हालांकि शोध के विद्यार्थियों को बृहस्पति का गोचर मई मध्य के बाद भी अच्छे परिणाम देगा, लेकिन अन्य विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। शिक्षा के मामले में यह साल थोड़ा सा कमजोर है। उस कमजोरी को दूर कर अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अब तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी।
वृश्चिक राशि के लिए व्यवसाय
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए व्यापार व्यवसाय के मामले में यह साल शुरू में अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक बृहस्पति का सप्तम भाव में गोचर व्यापार व्यवसाय में काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। अतः नए व्यापार व्यवसाय या व्यापार व्यवसाय को लेकर नए प्रयोग करने के लिए यह समय अवधि अच्छी कही जाएगी। जो कुछ नए प्रयोग करने हैं इसी अवधि में कर लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति का गोचर आठवें भाव में चला जाएगा।
राहु का गोचर चतुर्थ भाव में आ जाएगा। केतु का गोचर दशम भाव में हो जाएगा। इस तरह से यह समय अवधि नए व्यापारिक निर्णय के लिए अच्छी नहीं कही जाएगी। जो कुछ जैसा चल रहा था, उसको वैसे ही मेंटेन करने की आवश्यकता रहेगी। अपने क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों से सलाह मशविरा करने की भी आवश्यकता रहेगी। यदि आपके फील्ड का कोई सीनियर व्यक्ति आपके संपर्क में है, तो उसके साथ पूरे रिस्पेक्ट के साथ जुड़े रहना है।
यदि उधर से बहुत अच्छा रिस्पांस न मिले तो भी विरोध या बगावत करने की बजाय उसको प्रसन्न करने की आवश्यकता रहेगी। उसका लगातार सम्मान करते रहने की आवश्यकता रहेगी, तभी जाकर आप अपने व्यापार व्यवसाय को मेंटेन कर सकेंगे। अन्यथा वह व्यक्ति अपना सपोर्ट खींच सकता है और बदले में आपका नुकसान हो सकता है। ऐसी स्थिति में अपने अनुभव और वरिष्ठों के मार्गदर्शन के अनुसार काम करते रहना है, जिससे कि आप अपने व्यापार व्यवसाय को मेंटेन कर सकें।
वृश्चिक राशि के लोगों की नौकरी
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए नौकरी के दृष्टिकोण से भी यह साल मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। छठे भाव का स्वामी मंगल इस वर्ष कुछ समय अच्छे तो वहीं कुछ समय कमजोर परिणाम दे सकता है। वैसे ज्यादातर समय मंगल आपको औसत परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक शनि की दृष्टि छठे भाव पर रहेगी। अतः नौकरी को लेकर कुछ असंतोष मन मस्तिष्क में रह सकता है।
वहीं, मार्च के बाद शनि की पोजीशन बदलने के कारण आप नौकरी को लेकर संतुष्ट रह सकते हैं या काफी हद तक बेहतर अनुभूति कर सकते हैं। मई महीने के मध्य तक बृहस्पति लाभ भाव को देखकर अच्छे परिणाम देने और दिलाने का प्रयास करेंगे। इस तरह से हम पाते हैं कि मई महीने तक नौकरी में उपलब्धियां मिलती रहेगी। लेकिन मार्च तक आप कुछ कठिनाइयों का अनुभव कर सकते हैं, जबकि मार्च से मई महीने के मध्य तक का समय काफी अच्छा और अनुकूल है यदि इस बीच में जॉब में परिवर्तन करने की इच्छा हो तो आप कर सकते हैं।
मई महीने के मध्य के बाद स्थितियां थोड़ी सी कठिनाई भरी रह सकती हैं। हालांकि विदेश में काम करने वाले या दूर जाकर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों को इस अवधि में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष
वृश्चिक राशिफल 2025 के अनुसार के देखा जाए तो आर्थिक मामलों में साल 2025 आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके लाभ भाव के स्वामी बुध ग्रह के गोचर को देखें तो साल के अधिकांश समय बुध अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। अतः आमदनी में कोई बड़ी समस्या नहीं आनी चाहिए। विशेषकर मई महीने के मध्य भाग तक, जब आपके धन भाव का स्वामी बृहस्पति लाभ भाव को देखेगा तो, न केवल आप अच्छी आमदनी कर सकेंगे बल्कि आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बचाने में भी कामयाब रहेंगे लेकिन मई महीने के मध्य के बाद आमदनी में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें..
अन्य राशियों का वार्षिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
हालांकि मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति धन भाव का स्वामी होकर धन भाव को देखेगा। ऐसी स्थिति में बचत करने के मामले में अथवा बचाए हुए धन के मामले में बृहस्पति सकारात्मक परिणाम देना चाहेंगे लेकिन आमदनी के मामले में कोई मदद नहीं कर पाएंगे। कहने का तात्पर्य यह कि साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक का समय आमदनी की दृष्टिकोण से काफी अच्छा है। तो वहीं बाद का समय आमदनी की दृष्टिकोण से थोड़ा सा कमजोर लेकिन बचत की दृष्टिकोण से अच्छा बना रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ़
वृश्चिक राशि वालों प्रेम संबंध के मामले में साल 2025 कुछ अच्छे तो कुछ कमजोर परिणाम दे सकता है। अच्छाई की बात करें तो मई महीने के बाद से पंचम भाव से राहु केतु का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में एक दूसरे को लेकर जो गलतफहमियां थी वो दूर हो सकती हैं। आप लोगों का नजरिया प्रेम संबंध को लेकर और भी अच्छा और सच्चा होता जाएगा लेकिन मार्च के महीने के बाद से शनि का गोचर पंचम भाव में हो जाएगा जो प्रेम संबंधों में कुछ बेरुखी दे सकता है।
हालांकि शनि सच्चा प्रेम करने वाले लोगों के लिए मददगार भी बन सकता है। अर्थात यदि आपका प्रेम वास्तविक है आप एक दूसरे से प्रेम करते हैं और भविष्य में विवाह करने की इच्छा भी रखते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं लेकिन यदि आपका प्रेम टाइम पास है या आप प्रेम का दिखावा मात्र करते हैं, समय के अनुसार आपका प्रेम बदलता रहता है तो, शनि का यह गोचर आपके प्रेम संबंध में दरार देने का काम कर सकता है।
कहने का तात्पर्य यह कि प्रेम संबंध के लिए साल 2025 मिला-जुला रह सकता है। यदि आपका प्रेम सच्चा रहेगा तो शनि आपको नुकसान न पहुंचा कर अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। बृहस्पति का गोचर भी साल के पहले भाग में आपके लिए मददगार बन जाएगा। इस तरह से आप साल के पहले हिस्से में अपनी लव लाइफ का बेहतर आनंद उठा सकेंगे। साल का दूसरा हिस्सा मिला-जुला रह सकता है।
वृश्चिक राशि वालों का विवाह व वैवाहिक जीवन
वृश्चिक राशि वालों यदि आपकी उम्र विवाह की हो चली है और आप विवाह की कोशिश में भी लगे हुए हैं तो साल का पहला हिस्सा इस मामले में आपके लिए अच्छा मददगार बन सकता है। विशेषकर मई महीने के मध्य भाग तक का समय काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस अवधि में आपके पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति सप्तम भाव में रहेगा जो न केवल सामान्य विवाह को संपन्न करवाने में मददगार बनेगा बल्कि प्रेम विवाह की इच्छा रखने वाले सच्चे प्रेम करने वाले लोगों की मनोकामना की पूर्ति भी करवाइएगा। अर्थात प्रेम विवाह में मददगार गुरु ग्रह बनेगा।
वहीं जो लोग प्रेम का दिखावा मात्र कर रहे थे उनकी पोल खुल सकती है। अर्थात उनके लव पार्टनर को यह बात पता चल सकती है कि उनके बीच जो प्रेम था वह इतना मजबूत नहीं था, जिसे विवाह में परिवर्तित किया जा सके। इसके बाद मई महीने के मध्य के बाद से परिणाम तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में विवाह की प्रक्रिया को साल के पहले हिस्से में संपन्न कर लेना समझदारी का काम होगा। वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में भी साल का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है।
बाद के समय में बृहस्पति अष्टम भाव में रहेंगे और शनि की दृष्टि सप्तम भाव पर रहेगी। अतः कुछ विसंगतियां या असंतुलन देखने को मिल सकता है। अर्थात साल के पहले हिस्से में आप वैवाहिक जीवन का बेहतर आनंद ले सकेंगे। जबकि साल का दूसरा हिस्सा आपसे एक्सट्रा समझदारी की डिमांड कर रहा है।
वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक व गृहस्थ जीवन
वृश्चिक राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों के लिए भी साल का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छा रह सकता है। विशेषकर मई महीने के मध्य तक आपके दूसरे भाव का स्वामी बृहस्पति अच्छी पोजीशन में रहेगा, जो घर परिवार में सुमति देकर संबंधों को बेहतर रखने का काम करेगा। मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति आठवें भाव में जाने के कारण कुछ कमजोर हो जाएंगे। हालांकि बृहस्पति तब भी दूसरे भाव और चौथे भाव को देखेंगे। अतः कोई बड़ी विसंगति नहीं आने देंगे लेकिन कमजोर होने के कारण पहले के जैसे परिणाम देने में असमर्थ हो सकते हैं।
इसी बीच में मार्च के बाद से शनि की दृष्टि दूसरे भाव पर पड़ने लग जाएगी। अतः कुछ परिजनों के बीच असंतुलन व असंतोष देखने को मिल सकता है। गृहस्थ जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन में इस वर्ष तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। विशेषकर मार्च के बाद शनि का प्रभाव चतुर्थ भाव से दूर हो जाएगा, ऐसे में पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी।
इसे भी पढ़ें..
नए साल में कर्क राशि के लोगों को मिलेगा हालात को बदलने का मौका, रखना होगा इन बातों का ध्यान
हालांकि मई के बाद से राहु का प्रभाव चतुर्थ भाव पर शुरू हो जाएगा जो कुछ व्यवधान देने का काम करेगा लेकिन पुरानी समस्याएं दूर होने से आप राहत की सांस ले सकेंगे। मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति का प्रभाव चतुर्थ भाव पर रहेगा; वह भी आपकी मदद करता रहेगा। इस तरह से हम पाते हैं कि पारिवारिक मामलों के लिए साल का पहला हिस्सा ज्यादा अच्छा है जबकि दूसरा हिस्सा कुछ कमजोर है। वहीं गृहस्थ मामलों के लिए साल का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छा रह सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए का भूमि, भवन और वाहन सुख
वृश्चिक राशि वालों के लिए इस साल अच्छे मौके मिलेंगे। यदि आप काफी दिनों से भूमि या भवन को खरीदने या बेचने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं लेकिन वह काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था तो इस साल इस मामले में आपको अनुकूलता देखने को मिल सकती है। विशेषकर मार्च महीने के बाद चतुर्थ भाव से शनि का प्रभाव समाप्त हो जाएगा; जो भूमि और भवन से संबंधित मामलों में गति देने का काम कर सकता है। हालांकि मई के बाद से राहु का प्रभाव चतुर्थ भाव पर हो जाएगा वह छोटे-मोटे व्यवधान देने का काम कर सकता है लेकिन पहले के जैसी स्थितियां नहीं रहेंगी। स्थितियां पहले से बेहतर होंगी।
फ़लस्वरूप आप राहत की अनुभूति कर सकेंगे। कहने का मतलब यह है कि भूमि, भवन, वाहन इत्यादि से संबंधित मामलों में पिछले सालों की तुलना में यह साल ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। वाहन से संबंधित मामले की बात की जाए तो इस मामले में भी आपको अच्छी अनुकूलता या तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अप्रैल से लेकर मई मध्य के बीच का समय वाहन खरीदने की दृष्टिकोण से ज्यादा अच्छा रहेगा। इसके पहले और बाद के समय में संबंधित वाहन के बारे में खूब जांच पड़ताल करने के बाद ही आगे बढ़ाना उचित रहेगा। हालांकि इस साल आपके वाहन खरीदने की मनोकामना पूर्ति हो सकती है।
साल 2025 में वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ जरूरी उपाय सुझाए जा रहे हैं, जिसके जरिए आने वाली बाधाओं को कम कर सकते हैं..
- प्रत्येक शनिवार को बहते हुए शुद्ध जल में जटाधारी नारियल तोड़कर बहाएं।
- शुभचिंतकों और मित्रों में नमकीन चीजों को बांटने का यत्न करें।
- शरीर पर चांदी से बनी कोई चीज धारण करें।
Vrishchik rashi yearly horoscope prediction for year 2025 scorpio horoscope 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chandranath Rath Murder Case: सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
May 07, 2026 | 04:52 PMUS Student Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों पर सख्ती, 4 साल बाद बढ़ेगी मुश्कि
May 07, 2026 | 04:50 PMक्या अब संविधान नहीं, माफिया चला रहे सरकार? विजय वडेट्टीवार का सत्ताधारियों पर तीखा हमला
May 07, 2026 | 04:48 PMभोपाल को मिला ‘अटल भवन’, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन; अब एक ही छत के नीचे होंगे नगर निगम के सारे काम
May 07, 2026 | 04:33 PMसब एक जैसे हैं…थलापति विजय के कार्यकर्ता की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में हुई गिरफ्तारी, सिंगर ने उठाया सवाल
May 07, 2026 | 04:32 PMMatka King के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान, 60 के दशक की अंडरवर्ल्ड दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा
May 07, 2026 | 04:30 PMSwasth Bharat Portal: एक क्लिक पर मिलेगी सारी डिजिटल हेल्थ सेवाएं, ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ सरकार की नई पहल
May 07, 2026 | 04:26 PMवीडियो गैलरी

चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM










