

Tuesday Fast Religious Significance : हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान राम भक्त और शिव जी के रुद्रावतार हनुमान जी को समर्पित बताया गया है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार के दिन ही हनुमान जी का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा और व्रत रखने का विधान है। मंगलवार के दिन देश भर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है।
मंगलवार के दिन भक्त हनुमान जी की पूजा, व्रत और चोला चढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं। लेकिन व्रत का पूरा फल पाने के लिए नियमों और सावधानियों का पालन करना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें–
मंगलवार व्रत के दौरान साधारण नमक का सेवन न करें। इसके अलावा प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा का विचार भी मन में न आने दे। शारीरिक व मानसिक पवित्रता बनी रहे, इसलिए इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। पूरे दिन निराहार व्रत रहें. शाम की पूजा के बाद गेहूं और गुड़ से बना भोजन करें। उसमें नमक का प्रयोग नहीं करे।