-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Today Kal Bhairav Jayanti Will Be Celebrated Amidst Auspicious Coincidences
आज शुभ संयोगों में मनेगी काल भैरव जयंती, महादेव के रूद्र रूप की होगी पूजा
- Written By: दीपिका पाल
इस बार काल भैरव अष्टमी 22 नवंबर यानि आज मनाई जा रही है। इस कृष्णाष्टमी को मध्याह्न काल यानी दोपहर में भगवान शंकर से भैरव रूप की उत्पत्ति हुई थी। भगवान भैरव से काल भी डरता है, इसलिए उन्हें काल भैरव भी कहते हैं।

आज काल भैरव जयंती (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: हिंदू धर्म में काल भैरव को भगवान शिव का तीसरा रूद्र अवतार माना जाता है, पुराणों के मुताबिक मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन ही भगवान काल भैरव प्रकट हुए थे। इस बार काल भैरव अष्टमी 22 नवंबर यानि आज मनाई जा रही है। इस कृष्णाष्टमी को मध्याह्न काल यानी दोपहर में भगवान शंकर से भैरव रूप की उत्पत्ति हुई थी। भगवान भैरव से काल भी डरता है, इसलिए उन्हें काल भैरव भी कहते हैं। ब्रह्म योग, इंद्र योग और रवि योग में आज 22 नवंबर को भैरव अष्टमी मनाई जा रही है।
महादेव के रुद्र रुप का होता है पूजन
भैरव अष्टमी को देवाधिदेव महादेव के रूद्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है, भैरव अष्टमी का व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान शिव के रौद्र रूप भगवान भैरव की पूजा करने का विधान है. इस दिन प्रातः व्रत का संकल्प लेकर रात्रि में कालभैरव भगवान की पूजा की जाएगी. काल भैरव अष्टमी को कालाष्टमी भी कहा जाता हैं. भैरव का अर्थ है भय को हरने वाला, इसीलिए ऐसा माना जाता है कि कालाष्टमी के दिन कालभैरव की पूजा करने से भय का नाश होता है, कालाष्टमी के दिन भगवान शिव, माता पार्वती और काल भैरव की पूजा करनी चाहिए।
भैरव अष्टमी का शुभ मुहूर्त
पंडित शंभूनाथ दुबे के अनुसार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 22 नवंबर को शाम 06.07 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का समापन 23 नवंबर को शाम 07.56 मिनट पर होगा. काल भैरव देव की पूजा निशा काल में की जाएगी, इसलिए 22 नवंबर को कालाष्टमी मनाई जाएगी. इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Ganesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
ये भी पढ़ें- काला कुत्ता कैसे बना काल भैरव की सवारी, जानिए आज इसके पीछे की कहानी
काल भैरव जयंती के दिन का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06.50 बजे
सूर्यास्त- शाम 05. 25 बजे
चंद्रोदय- रात 11.41 बजे
चंद्रास्त- देर रात 12.35 बजे
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05.02 से 05.56 बजे तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 01.53 से 02.35 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05.22 से 05.49 बजे तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 11.41 से 12.34 बजे तक
कालाष्टमी पर शुभ योग
इस दिन ब्रह्म योग के साथ ही इंद्र योग का निर्माण होगा. इसके अलावा, रवि योग भी बनेगा. इन योग में भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
गृहस्थ न करें तांत्रिक पूजा
कई लोग काल भैरव महाराज की तांत्रिक पूजा भी करते हैं, लेकिन गृहस्थ लोगों को काल भैरव की तांत्रिक पूजा करने से बचना चाहिए. तांत्रिक पूजा में जरा सी चूक आपको बड़ी हानि दे सकती है. आपके पारिवारिक जीवन में दिक्कत बढ़ सकती हैं, धन हानि हो सकती है और किस्मत भी आप से रूठ सकती है।
Today kal bhairav jayanti will be celebrated amidst auspicious coincidences
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














