- Hindi News »
- Religion »
- To Please Lakshmi Ji So Learn Some Things From Chanakya
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना है? तो चाणक्य से जानें कुछ बातें
- Written By: वैष्णवी वंजारी
जानकरी के लिए बता दें कि जो लोग बहुत ज्यादा क्रोध करते हैं उनके पास भी लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं।

नई दिल्ली: एक उत्तम जीवन जीना चाहते है, तो आचार्य चाणक्य (Chanakya) निति आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। हम सब जानते है चाणक्य बहुत ही विद्वान एवं ज्ञानी थे, इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने चाणक्यनीति में धन कमाने से लेकर उसे खर्च करने तक के बारे में विस्तार से बताया है, अगर व्यक्ति आचार्य चाणक्य के बताए अनुसार धन यानि पैसा खर्च करता है तो उसके पास कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। आइए आज हम जानते है चाणक्य निति के कुछ ऐसे महत्वपूर्ण बातें जो हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के अंदर कुछ ऐसी बुरी आदते होती हैं जिनके कारण लक्ष्मी जी उनसे रुष्ट यानी नाराज हो जाती हैं और ऐसे व्यक्तियों के पास सदैव धन का अभाव रहता है, व्यक्ति को अपनी ये बुरी आदतें तुरंत छोड़ देनी चाहिए।आइए जानते हैं कौन सी हैं वे बुरी आदतें है जिन्हे हमें छोड़ना चाहिए।
1. गंदगी
आपको बता दें कि जो लोग जो साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखते हैं, उनसे भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। गंदे कपड़े पहनना, दांतों की सफाई ना करना, स्नान नहीं करना, इस तरह की बुरी आदतों वाले लोगों को गरीबी का सामना करना पड़ता है। इसलिए ध्यान रहे की पूरी तरह साफसफाई रखें। जी हां साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, स्वच्छ कपड़े पहने और नियमित दांतों की अच्छे से सफाई करें, ताकि माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हों और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हों।
सम्बंधित ख़बरें
Maa Lakshmi Puja: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के ये उपाय, बरसेगा धन
Vaibhav Lakshmi: शुक्रवार को माता वैभव लक्ष्मी की पूजा में इन बातों का करें पालन, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग!
Buddha Purnima:1 मई को बुद्ध पूर्णिमा, जानिए विधिवत पूजा की अपार महिमा
मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की? चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों की ये 6 गलतियां हैं जिम्मेदार
2. आलस
जिस तरह व्यक्ति के उन्नति में गंदगी रूकावट बन जाती है ठीक उसी तरह आलस भी हमारे लिए अच्छा नहीं होता। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति की तरक्की का सबसे बड़ा दुश्मन आलस्य है, जो उसे कभी आगे बढ़ने नहीं देता है। आलसी व्यक्ति या बिना कारण ज्यादा सोने वाला व्यक्ति कभी अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता है और धीरे-धीरे गरीबी की तरफ चला जाता है। आसली व्यक्ति के पास से धन लाभ के सारे अवसर चले जाते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपनी इस बुरी आदत को छोड़ देना चाहिए ताकि आप खूब मेहनत कर अपने लक्ष्य की और आगे बड़े और पैसे कमाएं।
3. अहंकार
अहंकार अच्छे-अच्छे की हालत खराब कर देता है। बता दें कि अहंकार और क्रोध करने वाले व्यक्ति के पास मां लक्ष्मी क्षण भर भी नहीं ठहरती। आचार्य चाणक्य के मुताबिक क्रोधित और कड़वे वचन बोलने वाला व्यक्ति भी कभी अमीर नहीं हो सकता, क्योंकि वह अपनी वाणी से हमेशा लोगों को आहत करता है, इस वजह से वह हर चीजों में पीछे रहते है जिस वजह से उनका विकास नहीं होता।
4. लालच
ये तो हम सब जानते है कि यदि आलस्य व्यक्ति का दुश्मन है तो लालच उसका सबसे बड़ा अवगुण माना जाता है। जीवन में किसी भी चीज का लालच अच्छा नहीं होता है। खास कर धन का लालच रखने वाले लोगों के पास हमेशा धन की कमी बनी रहती है। इसलिए व्यक्ति को अपना यह अवगुण छोड़ देना चाहिए।
5. बहुत ज्यादा ग़ुस्सा
जानकरी के लिए बता दें कि जो लोग बहुत ज्यादा क्रोध करते हैं उनके पास भी लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं। इसलिए कैसी भी परिस्थिति हो, व्यक्ति को शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि क्रोध के कारण झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है, जिनके घर में हमेशा झगड़ा होता रहता या शोर होता है वहां हमेशा धन की कमी रहती है। क्रोध में हम हमेशा गलत निर्णय ले लेते हैं। इसलिए हमें क्रोध करने से बचना चाहिए, नहीं तो ये आपके तरक्की के आड़े आ सकता है।
To please lakshmi ji so learn some things from chanakya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा! गंदे नाले की सफाई के लिए सरपंच ने खुद उठाई कुदाल, जांबाजी देख ग्रामीण हैरान
May 29, 2026 | 08:04 PMजबलपुर में दुकानदार ने 9 साल के बच्चे को फेंककर मारा कांच का गिलास; बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर भी किया हमला
May 29, 2026 | 08:00 PMपेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो
May 29, 2026 | 07:57 PMप्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMसागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
May 29, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














