4 दिसंबर को रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पारण का समय

Utpanna Ekadashi Vrat Katha: उत्पन्ना एकादशी 2026 कब है? जानें 4 दिसंबर की सही तिथि, भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि, धार्मिक महत्व और पारण का समय।
Utpanna Ekadashi Kab Hai
उत्पन्ना एकादशी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlight

  • उत्पन्ना एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है।

  • यह व्रत हर साल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है।

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन एकादशी माता का प्राकट्य हुआ था।

  • इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते हैं।

  • पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय जानकर व्रत की तैयारी कर सकते हैं।

Utpanna Ekadashi Kab Hai: भगवान विष्णु को समर्पित उत्पन्ना एकादशी का व्रत हर साल मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष में रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन एकादशी माता का प्राकट्य हुआ था, इसलिए इसे उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है और भक्त व्रत रखते है।

धार्मिक मान्यता है कि, एकादशी पर विधि-विधान से श्रीहरि की आराधना करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते है। चलिए आपको बताते हैं दिसंबर की पहली उत्पन्ना एकादशी कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

कब है उत्पन्ना एकादशी 2026?

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में उत्पन्ना एकादशी का व्रत 4 दिसंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। एकादशी तिथि 3 दिसंबर की रात से शुरू होकर 4 दिसंबर की रात तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर व्रत की तारीख निर्धारित की जाती है।

Utpanna Ekadashi Kab Hai
Ekadashi Vrat: एकादशी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए फलाहार के नियम

उत्पन्ना एकादशी शुभ मुहूर्त

  • एकादशी तिथि प्रारंभ- 3 दिसंबर 2026, रात 11.03 बजे

  • एकादशी तिथि समाप्त- 4 दिसंबर 2026, रात 11.44 बजे

  • व्रत पारण- 5 दिसंबर 2026, सुबह 6.18 बजे से 8.34 बजे तक

ऐसे करें उत्पन्ना एकादशी पर पूजा

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।

  • भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लें।

  • पूजा में धूप, दीप, फल और तुलसी दल अर्पित करें।

  • विष्णु सहस्रनाम या भगवान विष्णु के सरल मंत्रों का जाप करें।

  • अपनी सेहत और सामर्थ्य के अनुसार फलाहार या उपवास करें।

  • जरूरतमंदों को भोजन या उपयोगी वस्तुओं का दान करें।

उत्पन्ना एकादशी व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन समय में मुर नाम का एक शक्तिशाली असुर था। उसने देवताओं को परेशान कर दिया था। भगवान विष्णु ने उससे युद्ध किया और विश्राम करने के लिए एक गुफा में चले गए। इसी दौरान मुर ने उन पर आक्रमण करने का प्रयास किया।

तभी भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से एक देवी प्रकट हुईं और उन्होंने मुर का अंत कर दिया। भगवान विष्णु ने उस देवी को एकादशी नाम दिया। मान्यता है कि इसी घटना के कारण इस तिथि को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है।

कब होगा व्रत का पारण?

एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी तिथि में किया जाता है। वर्ष 2026 में उत्पन्ना एकादशी का पारण 5 दिसंबर, शनिवार को किया जाएगा। दिल्ली के पंचांग के अनुसार पारण का समय सुबह 6:59 से 9:04 बजे तक बताया गया है। दूसरे शहरों में सूर्योदय के अंतर से समय बदल सकता है। इसलिए व्रत खोलने से पहले अपने क्षेत्र का पंचांग जरूर देख लें।

Utpanna Ekadashi Kab Hai
भगवान राम ने रावण से युद्ध करने से पहले क्यों की थी समुद्र देवता की पूजा? जानें रामायण का यह प्रसंग