Raksha Bandhan Gift: बहन के लिए गिफ्ट खरीदने से पहले रुकिए! ये 5 चीजें कहीं रिश्ते पर न पड़ जाएं भारी

Gifts For Sister: बहन के लिए गिफ्ट खरीदते समय सिर्फ उसकी पसंद ही नहीं, बल्कि कुछ धार्मिक मान्यताओं का भी ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। जानें वे 5 चीजें कौन-सी हैं, जिन्हें बहन को देने से बचना चाहिए।
Gifts To Avoid For Sister
राखी में बहन को क्या गिफ्ट न करें(सौ.जैमिनी)
Published on
Updated on

Gifts To Avoid For Sister: 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन महीने के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपने भाई की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करती है और वही भाई अपनी बहन की पसंद का उपहार यानी गिफ्ट देकर हमेशा उसकी साथ देने का वचन देता है।

राखी पर बहन को गिफ्ट देने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। हालांकि, वास्तु शास्त्र और कुछ धार्मिक मान्यताओं में ऐसी कई चीजों का जिक्र मिलता है, जिन्हें उपहार में देना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए?

Gifts To Avoid For Sister
Rudraksha Niyam: रुद्राक्ष पहनकर भूलकर भी न करें ये काम, वरना शिव कृपा की जगह हो सकता है उल्टा असर

राखी में बहन को भूलकर भी न दें ये 4 उपहार

काले रंग का उपहार

सनातन धर्म में काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। कहते है काले रंग का वस्त्र दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। इसलिए रक्षाबंधन के मौके पर बहन को काले रंग का उपहार नहीं देना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काला रंग किसी के भी जीवन में नकारात्मकता लेकर आता है। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर बहन को काले रंगे के न तो कपड़े देने चाहिए

चमड़े से बनी चीजें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,रक्षाबंधन के मौके पर बहन को काले रंग का उपहार देने के अलावा, चमड़े की भी चीजों नहीं देनी चाहिए। इसका संबंध शनि देव से होता है जिसके चलते उनके जीवन में कई सारी परेशानियां आ सकती हैं।

घड़ी भी गिफ्ट में न दे

रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को घड़ी भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार घड़ी को अशुभ माना जाता है क्योंकि घड़ी से व्यक्ति का अच्छा और बुरा समय जुड़ा होता है।

धारदार और नुकीली चीजें

रक्षाबंधन पर बहनों को धारदार और नुकीली चीजें जैसे स्केलपेल, लैंसेट, रेज़र ब्लेड, कैंची, धातु के तार, रिट्रैक्टर, क्लैम्प, पिन, स्टेपल, कटर और कांच आदि को भी उपहार में नहीं देना चाहिए। इन चीजों को देने से भाई-बहन के रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है।

आईना या शीशा भी गिफ्ट में न दें

रक्षाबंधन के मौके पर बहन को आईना या शीशा भी उपहार में नहीं देना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इसे गिफ्ट में देने से घर में कलह-क्लेश शुरू हो सकता है।

Gifts To Avoid For Sister
Vivah Upay: शादी की बात आगे बढ़कर क्यों रुक जाती है? सावन के अंतिम प्रदोष पर करें शिव-पार्वती से जुड़ा ये उपाय
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com