-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Significance Of Jyotirlinga Darshan According To Zodiac Sign
Jyotirlinga Darshan: कौन-सी राशिवालों को किस ज्योतिर्लिंग के करने चाहिए दर्शन ? जानिए ज्योतिषीय महत्व
- Written By: अपूर्वा नायक
Jyotirlinga Darshan Special: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों का 12 ज्योतिर्लिंग के साथ खास संबंध बताया गया है। जानिए किस ज्योतिर्लिंग के दर्शन से आपको लाभ मिलेगा तो ये खबर पूरी पढ़ें!

राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंग दर्शन (सौ. सोशल मीडिया )
Jyotirlinga Darshan According To Zodiac Sign: सनातन हिंदू धर्म में धार्मिक यात्राओं को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं और शिव पुराण के अनुसार, भारत में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शनों से आध्यात्मिक उन्नति के साथ ही मोक्ष प्राप्ति होने की मान्यता है।
कहा जाता है कि 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से ना सिर्फ भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है बल्कि जन्मों जन्मांतर के पाप भी इस धार्मिक यात्रा से धुल जाते हैं। इस यात्रा से आपको आत्मिक और मानसिक शांति का अनुभव होता है और जीवन के सभी कष्टों से भी छुटकारा मिलता है।
ज्योतिर्लिंग दर्शन से क्या मिलता है लाभ?
ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का समावेश है और साथ ही ज्योतिर्लिंगों की संख्या भी 12 ही होती है। ऐसे में हर राशि के स्वामी और ग्रह दशा के अनुसार जातक को किसी विशेष ज्योतिर्लिंग के दर्शन से आध्यात्मिक लाभ, पापों का नाश होना, मानसिक शांति और कष्टों से मुक्ति जैसे लाभ प्राप्त होते हैं। आइए हम आपको बताते है कि कौन सी राशि वालों को किस ज्योतिर्लिंग के दर्शन से शुभ फल प्राप्त होता है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने किए दर्शन
Birthday Horoscope: किन राशि वालों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें किसे आर्थिक योजनाओं से होगा लाभ
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
AI बताएगा बाबा विश्वनाथ और गंगा घाट का रास्ता, भीड़ से बचाकर श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाएगी स्मार्ट तकनीक
राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंग दर्शन
1. मेष राशि (Aries): रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग (तामिलनाडु)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: मेष राशि के ग्रह स्वामी मंगल ग्रह है। जिसके कारण इस राशि के जातकों के लिए रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना लाभदायक साबित हो सकता है।
2. वृषभ राशि (Taurus): सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: वृषभ राशि के ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह है। इसीलिए इस राशि में जन्मे जातकों को गुजरात में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन जरूर करना चाहिए।
3. मिथुन राशि (Gemini): नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के जातकों को गुजरात में स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन से विशिष्ट लाभ मिलता है।
4. कर्क राशि (Cancer): ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह है। इस राशि के जातकों को मध्य प्रदेश में स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहिए।
5. सिंह राशि (Leo): बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (झारखंड)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के जातकों को झारखंड में स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है।
6. कन्या राशि (Virgo): श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (आंध्र प्रदेश)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के जातकों को आंध्र प्रदेश में स्थित श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जरूर दर्शन करने चाहिए।
7. तुला राशि (Libra): महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के जातकों को मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग अवश्य दर्शन करने चाहिए।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio): घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। वृश्चिक राशि के जातकों को महाराष्ट्र में स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से महाफलदायी लाभ प्राप्त होता है।
9. धनु राशि (Sagittarius): काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तर प्रदेश)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के जातकों को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग अवश्य दर्शन करने चाहिए।
10. मकर राशि (Capricorn): भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के जातकों को महाराष्ट्र में स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग अवश्य दर्शन करने चाहिए।
11. कुंभ राशि (Aquarius): केदारनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तराखंड)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के जातकों को उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ ज्योतिर्लिंग अवश्य दर्शन करने चाहिए।
ये भी पढ़ें :- वृंदावन का वो वन जो आज भी कलयुग से है अछूता, जहां द्वापर युग का दिखता है असर
12. मीन राशि (Pisces): त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र)
विशेष ज्योतिर्लिंग दर्शन: इस राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के जातकों को महाराष्ट्र में स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग अवश्य दर्शन करने चाहिए।
Significance of jyotirlinga darshan according to zodiac sign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शरद पवार और नरेंद्र मोदी के बीच पकी कैसी खिचड़ी, दिल्ली की इस फोटो ने कयासों का गर्म किया बाजार
Jul 22, 2026 | 01:03 PMतानाशाही का अंत! सामना से उद्धव ठाकरे का मोदी सरकार पर तीखा हमला, युवा आक्रोश से डरी BJP?
Jul 22, 2026 | 01:00 PMExplainer: दिग्गज नेता के बेटे, मोदी कैबिनेट में 2014 से मंत्री; BJP में कितने ताकतवर हैं धर्मेंद्र प्रधान?
Jul 22, 2026 | 01:00 PMUCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PMदिल्ली से उठी आंदोलन की चिंगारी पहुंची आगरा, सड़क पर उतरे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 12:53 PMरवि किशन के बयान से भड़के लोग, NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
Jul 22, 2026 | 12:46 PMमहिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंचे मासूम बच्चे, कहा- पड़ोसन से है पापा का अफेयर, मम्मी को करते हैं प्रताड़ित
Jul 22, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM














