

Shani Dev Tel Chadhane Ke Niyam: शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय के देवता माना गया है। धर्म ग्रथों में बताया गया है कि शनि देव व्यक्ति को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते है। शनिवार का दिन विशेष रूप से शनि देव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाना बेहद फलदाई माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी सही विधि, साथ ही जानेंगे तेल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए-
तेल चढ़ाते समय श्रद्धा और शांत मन से शनि देव के मंत्रों का जाप करना लाभकारी माना जाता है. आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं-
ॐ शं शनैश्चराय नमः
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप करने से शनि के दोष शांत होते हैं और मानसिक शांति मिलती है। मंत्रों का जाप करते समय मन को पूर्ण रूप से एकाग्र रखें और शनि देव से अपने जीवन की बाधाएं दूर करने की प्रार्थना करें।