सावन में अगर सपने में दिख जाएं ये चीज़ें, तो समझ लीजिए भगवान शिव की कृपा मिलेगी

सावन के महीने में दिखने वाले कुछ सपनों को बहुत ही शुभ और भगवान शिव की कृपा का संकेत माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं सपनों के बारे में जानकारी देंगे।
सावन में अगर सपने में दिख जाएं ये चीज़ें, तो समझ लीजिए भगवान शिव की कृपा मिलेगी
सावन माह में इन 5 चीजों का दिखना बेहद शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। यह महीना देवों के देव भगवान शिव को समर्पित होता है, इस दौरान विष्णु भगवान योग निद्रा में होते हैं और शिव जी सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इसलिए सावन में शिव जी की पूजा आराधना करने से विशेष फल व्यक्ति को प्राप्त होते हैं।

इसके साथ ही अगर सावन के महीने में आपको कुछ विशेष सपने आते हैं, तो यह भगवान शिव की कृपा का संकेत माने जाते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं ऐसे ही पांच सपनों के बारे में जिन्हें शिव कृपा का संकेत माना जाता है।

सावन में इन 5 चीजों का सपने में दिखना बेहद शुभ

  • सपने में शिवलिंग

ज्योतिषयों के अनुसार, सावन के महीने में अगर आपको सपने में शिवलिंग दिखाई दे तो समझ जाइए भोलेनाथ का आशीर्वाद आपके साथ है। यह सपना आने के बाद आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही सपने में शिवलिंग का दिखना आपको आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उन्नति दिलाता है।

  • सपने में त्रिशूल

अगर सावन में आपको सपने में त्रिशूल दिखाई दे तो समझ लीजिए आपके शत्रुओं का नाश होगा। इसके साथ ही आपके घर परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। यह सपना भी शिव कृपा का संकेतक माना जाता है। सपने में त्रिशूल का दिखना यह भी दर्शाता है कि आप अपने अंदर बसी बुराइयों का भी अंत कर सकते हैं।

  • सपने में बैल

हिंदू धर्म में बैल को नंदी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में सावन माह के दौरान सपने में नंदी के दर्शन होना भी अत्यंत शुभ होता है। नंदी जी के सपने में दिखने का यह अर्थ लगाया जाता है कि करियर के क्षेत्र में आप लाभ पाएंगे। आर्थिक रूप से भी आप सशक्त होंगे और आपकी मेहनत का शुभ परिणाम आपको प्राप्त होगा।

सावन के पहले सोमवार पर बन रहे हैं 6 दुर्लभ संयोग, इस शुभ समय में करें पूजा

  • सपने में रुद्राक्ष

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष भगवान शिव के आसुओं से बने हैं। इसलिए रुद्राक्ष को बेहद शुभ माना जाता है। अगर सावन माह के दौरान सपने में आपको रुद्राक्ष दिख जाए तो इसका अर्थ यह माना जाता है कि शिव जी आपके रोग-दोषों को दूर कर देंगे। सपने में रुद्राक्ष का दिखने के बाद आपके शारीरिक और मानसिक रोग ठीक होने लगते हैं। साथ ही जीवन में अच्छे बदलाव भी आते हैं।

  • सपने में सांप

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में अगर किसी को सपने में सांप नजर आता है तो ये सपना भी शुभता का सूचक होता है। इस सपने का अर्थ है कि शिव जी आप से प्रसन्न हैं। साथ ही सपने में सांप दिखने के बाद आपको धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक रूप से आप सशक्त हो सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com