-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Religious And Scientific Benefits Of Tilak On Forehead
माथे पर क्यों लगाया जाता है तिलक ? जानें इसके धार्मिक और वैज्ञानिक फायदे
- Written By: रीना पंवार
वैज्ञानिकों के अनुसार तिलक लगाने से व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है। इसे लगाने से शरीर में सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन का स्त्राव होता है जिससे मन को खुशी मिलती है। तिलक लगाने से सिरदर्द में भी आराम मिलता है।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क : हिन्दू धर्म में माथे पर तिलक लगाने का खास महत्व है। पूजा-पाठ या किसी भी शुभ कार्य से पहले तिलक लगाने की परंपरा है जिससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तिलक लगाने की परंपरा सनातन धर्म में बरसों से चली आ रही है। कोई कुमकुम का तिलक लगाता है, कोई चंदन का तो कोई हल्दी का।
सामान्य रूप से तिलक माथे के बीचों-बीच दोनों भवों के मध्य में लगाया जाता है। हालांकि, तिलक कान पर और गले के पास भी लगाया जाता है, लेकिन यहां हम माथे पर तिलक लगाने के महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जान लेते हैं कि माथे पर तिलक लगाने का क्या महत्व है और क्यों तिलक लगाना शुभ माना जाता है।
तिलक लगाने के फायदे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माथे पर जिस स्थान पर तिलक लगाया जाता है उसे आज्ञा चक्र कहा जाता है जिसे मनुष्य की चेतना का केंद्र भी कहा जाता है। तिलक लगाने से आज्ञा चक्र जागृत होता है जिससे जातक को भाग्य का साथ मिलने लगता है। माथे पर तिलक लगाने से मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इससे मन को शांति मिलती है तथा दिमाग भी शांत रहता है। इतना ही नहीं तिलक लगाने से ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है और शुभ परिणाम जातक को मिलने लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऐसा लगता है जैसे आप अभी भी हमारे बीच हैं… अजित पवार की जयंती पर बहन सुप्रिया सुले का भावुक संदेश
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Amravati News: महावितरण के स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बड़ी बचत, तीन महीने में 2 करोड़ से ज्यादा की राहत
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
चंदन का तिलक लगाने के फायदे
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार माथे पर लाल, पीले तथा सफेद रंग के चंदन का तिलक लगाया जा सकता है। माथे पर लाल चंदन से तिलक लगाने से जातक की जन्म कुंडली में सूर्य ग्रह मज़बूत होता है। सूर्य यश, मान और प्रतिष्ठा का कारक है। जब भी लाल चंदन का तिलक लगाएं तो अनामिका उंगली का इस्तेमाल करें। इससे जातक को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है तथा तेज बढ़ता है। वहीं, सफेद चंदन का तिलक लगाने से मन शांत रहता है। सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
हल्दी या पीले चंदन का तिलक
हल्दी का संबंध भगवान विष्णु और गणेश जी से माना जाता है। गुरूवार को हल्दी या पीले चंदन का तिलक लगाने से गुरू ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही भगवान श्री हरि और गणेश जी की कृपा जातक को मिलती है। हल्दी का तिलक माथे के अलावा गले पर भी लगाया जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से जातक की धन संबंधी परेशानियां दूर होती है, कार्यों में सफलता मिलती है, नकारात्मकता का नाश होता है, सभी रोग-शोक दूर होते हैं तथा सभी संकटों से छुटकारा मिलता है।
कुमकुम का तिलक
कुमकुम का रंग लाल होता है जो शक्ति, उत्साह और साहस का प्रतीक है। माथे पर कुमकुम का तिलक लगाने से जातक ऊर्जावान महसूस करता है तथा शरीर में खुशी का संचार होता है। मंगलवार और शुक्रवार के दिन कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए इससे जातक को हनुमान जी, मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। मंगलवार को हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाने से जातक को उनकी विशेष कृपा मिलती है। इस दिन आप चमेली के तेल में सिंदूर घोलकर माथे पर लगा सकते हैं। यह बहुत शुभ माना जाता है।
किस उंगली से लगाएं तिलक
शास्त्रों में अलग-अलग उंगली से तिलक लगाने के महत्व भी अलग-अलग बताए गये हैं। स्कंदपुराण के अनुसार अनामिका या रिंग फिंगर से तिलक करने से शांति मिलती है, जबकि मध्यमा या मिडिल फिंगर से तिलक करने से आयु बढ़ती है। वहीं,अंगूठे से तिलक लगाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और तर्जनी से तिलक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कनिष्ठा या छोटी उंगली से तिलक लगाने पर बुध ग्रह मज़बूत होता है। बुध ग्रह को वाकपटुता, बुद्धि और याददाश्त का कारक ग्रह माना जाता है।
तिलक लगाने के पीछे साइंस
वैज्ञानिकों के अनुसार तिलक लगाने से व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है। इसे लगाने से शरीर में सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन का स्त्राव होता है जिससे मन को खुशी मिलती है और उदासी खत्म हो जाती है। तिलक लगाने से सिरदर्द में भी आराम मिलता है। माथे की मध्य में जहां तिलक लगाया जाता है वहां आज्ञाचक्र होता है। यही स्थान पीनियल ग्लैंड का भी होता है। इस स्थान पर तिलक लगाने से यह ग्लैंड स्टिमुलेट होती है जिससे शरीर के कई छोटे-छोटे एलिमेंट जागृत होते हैं। इससे दिमाग शांत होने के साथ-साथ एकाग्रता बढ़ती है और गुस्सा व तनाव भी कम होता है।
Religious and scientific benefits of tilak on forehead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऐसा लगता है जैसे आप अभी भी हमारे बीच हैं… अजित पवार की जयंती पर बहन सुप्रिया सुले का भावुक संदेश
Jul 22, 2026 | 03:17 PMअखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PMAmravati News: महावितरण के स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बड़ी बचत, तीन महीने में 2 करोड़ से ज्यादा की राहत
Jul 22, 2026 | 03:15 PMThe Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
Jul 22, 2026 | 03:13 PMछात्र आंदोलन पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले- गुस्से से खौल रहा हूं, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 03:11 PMविद्यार्थियों का संघर्ष, हमारा संघर्ष: NEET मुद्दे व दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ नागपुर कांग्रेस का प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 03:09 PMमैं अंदर से टूट गई हूं दादा… अजित पवार की जयंती पर पत्नी सुनेत्रा पवार का भावुक पोस्ट, देखें तस्वीरें
Jul 22, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM










