राम नवमी की शाम घर में जलाएं इन स्थानों पर दीए, मिलेगी भगवान श्रीराम की कृपा

Ram Navami Puja Tips At Home: राम नवमी की शाम घर के खास स्थानों पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि व सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
Ram Navami Diyas At Home
भगवान राम और माता सीता(सौ.AI)
Published on: 
Updated on: 

Ram Navami Diyas At Home: हर साल की तरह इस बार भी राम नवमी का महापर्व पूरे देश में धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जाने वाला है। यह पावन दिन भगवान भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो धर्म, मर्यादा और सत्य के प्रतीक माने जाते हैं। इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और रामचरितमानस का पाठ कर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

हिंदू धर्म में गोधूलि बेला यानी संध्या के समय को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की शाम को कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाकर प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

राम नवमी की शाम किन स्थानों पर जलाएं एक दीपक

  • घर के मंदिर जलाएं एक दीपक

धर्म शास्त्रों में राम नवमी के पावन अवसर पर घर के मंदिर में राम दरबार यानी राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान की मूर्ति या तस्वीर के सामने एक घी का दीपक जलाना सबसे शुभ बताया गया है। इसके साथ ही आप घर के बाहर 9-9 या 11-11 दीपक जलाकर भी राम नवमी का दीपोत्सव मना सकते हैं। ऐसा करने से प्रभु श्रीराम सहित माता सीता और हनुमान जी कृपा हो सकती हैं।

  • घर के मुख्य द्वार

राम नवमी की शाम घर के मुख्य द्वार पर भी तेल का दीपक जलाना शुभ बताया गया हैं। ऐसा माना गया है कि गोधूलि बेला में इस स्थान पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मकता दूर रहती है। इस दिन पर मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए। साथ ही दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए।

  • तुलसी के पास जलाएं एक दीपक

राम नवमी की शाम घर मंदिर,मुख्य द्वार के अलावा, तुलसी के पास भी एक घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। कहा जाता है कि, ऐसा करने से घर परिवार में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिससे आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही इस दिन पर तुलसी के पास साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखें।

  • उत्तर-पूर्व दिशा जलाएं एक दीपक

राम नवमी के पावन अवसर पर उत्तर-पूर्व दिशा में एक दीपक जरूर जलाएं। इसके साथ ही, आप शाम के समय घर की बालकनी या छत पर दीए जलाकर भी राम नवमी पर का उत्सव मना सकते हैं, जो बहुत ही शुभ माना गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com