Ram Navami 2026 की पूजा में लगाएं भोग में ये चीज़ें, श्रीराम होंगे प्रसन्न, मिलेगा विशेष आशीर्वाद

Lord Ram: भगवान श्रीराम की पूजा में विशेष भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति भाव से फल, मिठाई, खीर, पंचामृत और तुलसी युक्त प्रसाद चढ़ाने से भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं।
Ram Navami 2026 Bhog Items
भगवान श्रीराम(सौ.AI)
Updated on

Ram Navami 2026 Bhog Items: 27 मार्च को राम नवमी का महापर्व मनाया जा रहा हैं। यह महापर्व केवल भगवान श्रीराम के जन्म का उत्सव ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक स्वाद का सुंदर संगम भी है। इस दिन घर-घर में सात्विक और शुद्ध भोग जैसे पंजीरी, खीर और हलवा बनाए जाते हैं, जिन्हें पहले भगवान को अर्पित कर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

ये व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद भी मानी जाती हैं। अगर आप इस राम नवमी कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो 5 आसान और पारंपरिक भोग रेसिपीज आपके त्योहार को और भी खास बना सकती हैं।

प्रभु राम को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

  • पंजीरी का भोग

पंजीरी एक साधारण और जल्दी बनने वाला भोग है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इसके लिए आपको घी में गेहूं के आटे को हल्का रंग चेंज होने तक भून लें। अब इसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं। इसके साथ ही गरी का बुरादा, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची का पाउडर ऐड करें। प्रसाद के लिए ये सबसे अच्छा मानी जाती है।

  • साबूदाना खीर का भोग

राम नवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के लिए भोग में बनाए साबूदाने की खीर। जिन लोगों ने व्रत रखा है वो लोग इसका सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए मीडियम साइज के साबूदाने को दो घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसे दूध में पका लें। पूरी तरह से यह गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और घी में रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। यदि आप थोड़ा रिच फ्लेवर देना चाहती हैं तो खोया भी डाल सकती हैं।

  • पंचामृत का भोग

पूजा-पाठ हो या फिर व्रत में पंचामृत जरुर बनाया जाता है। हिंदू धर्म में पंचामृत जरुर बनाया जाता है। इसको बनाने के लिए आपको दूध, दही, घी, शहद, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और तुलसी के पत्तों को एक बड़े बर्तन मिला लें। इसको आप प्रभु राम को भोग लगा सकते हैं और व्रत में खाया जा सकता है।

  • नारियल लड्डू

नारियल से बने लड्डू भी प्रसाद के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले नारियल का बुरादा को थोड़े से घी में भून लें। इसको अब दूध में तब तक पकाएं जब तक ये बाइंड न होने लगे। अब इसमें कंडेस्ड मिल्क या चीनी मिलाएं। अब इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

  • सूजी की खीर

भोग के लिए आप सूजी की खीर बना सकते हैं। इसको बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले सूजी को घी में हल्का भून लें। अब इसमें दूध डालकर पका लें। इसके बाद चीनी और इलायची डालें। ये खीर जल्दी बनती है और सभी को पसंद भी काफी आएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com