नवरात्रि से पहले लगा लें अपने घर ये विशेष पौधे, मिलेगी माता रानी की असीम कृपा

हिंदू धर्म में नवरात्रि का महापर्व एक बार नहीं बल्कि 4 बार मनाई जाती हैं। साल में दो बार गुप्त नवरात्रि और दो चैत्र व शारदीय नवरात्रि होती हैं। जिसमे शारदीय नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व हैं। मान्यता है कि, शारदीय नवरात्रि सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक हैं। इसी दौरान माता दुर्गा धरती को अपना मायका मानते हुए धरती पर आती हैं। इसी अवसर पर भक्त पूरे 9 दिनों तक माता को समर्पित त्योहार को धूमधाम से मानते हैं।
नवरात्रि से पहले लगा लें अपने घर ये विशेष पौधे, मिलेगी माता रानी की असीम कृपा
नवरात्रि से पहले लगा लें अपने घर ये विशेष पौधे, मिलेगी माता रानी की असीम कृपा
Published on
Updated on

सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक 'शारदीय नवरात्रि' (Shardiya Navratri 2024) का महापर्व हैं। ये नवरात्रि पितृपक्ष के समाप्त होने के बाद शुरू हो जाती है। ऐसे में इस बार 'शारदीय नवरात्रि' 3 अक्टूबर दिन शनिवार से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक मनाई जाएगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दिनों मां को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत, पूजन के साथ-साथ तमाम उपाय करते हैं। इसमें पौधों से जुड़े उपाय भी काफी कारगर माने जाते हैं। इसके लिए नवरात्रि शुरू होने से पहले माता रानी की पूजा के लिए घर में कुछ पौधों को लगा सकते हैं। ऐसे में आइए अब सवाल है कि आखिर कब माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए कौन से पौधे लगाना चाहिए।

नवरात्रि के पावन दिनों से पहले लगा लें ये पौधे, होगी मां दुर्गा की असीम कृपा

तुलसी

धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से तुलसी के पौधों को बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि, हिन्दू धर्म में तुलसी के बिना घर का आंगन अधूरा सा लगता है। यदि आपके घर में अब तक तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि से पहले अवश्य लगा लें। कहते है ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। साथ ही भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

शंखपुष्पी

शंखपुष्पी का पौधा भी हिन्दू धर्म में एक ख़ास महत्व रखता है। इस पौधे से निकलने वाली ऊर्जा घर की नेगेटिविटी को दूर करती है। अगर आपके पास ये पौधा नहीं है तो नवरात्रि से पहले अवश्य लगा लें। ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं, और भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि सदैव बनाए रखती हैं।

हरसिंगार

हरसिंगार का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए यदि इस पौधे को नवरात्रि के शुरू में लगाया जाए तो घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा, नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए हरसिंगार के फूल और माला भी चढ़ाया जा सकता है।

केला

कहा जाता है कि केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है और भगवान विष्णु के प्रसन्न होने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में यदि आप इसे नवरात्रि के दिनों में घर में लगाते हैं, तो इससे श्री हरि विष्णु आपके घर में वास करेंगे। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com