Pitru Paksha 2026: मेष से मीन तक राशि के अनुसार करें ये उपाय, पितरों की कृपा पाने का जानें तरीका

Pitru Paksha Upay: पितृपक्ष 2026 में मेष से मीन राशि तक जातक अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय कर सकते हैं। जानें किस राशि के लिए कौन-सा उपाय बताया गया है और पितरों की कृपा पाने के लिए क्या करें।
Pitru Paksha Remedies By Zodiac Sign
पितृपक्ष (सौ.AI)
Published on: 
Updated on: 

Pitru Paksha Remedies By Zodiac Sign : वर्ष 2026 में पितृपक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से हो गयी और इसका समापन 10 अक्तूबर को पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ होगा। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय बड़ा महत्व रखता है। पितृ पक्ष का समय कुल 16 दिनों की होती है जिसमें लोग अपने पूर्वजों यानी पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य करते हैं।

मान्यता है कि ऐसा करने पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और तृप्त होती है। इसके अलावा, इस दौरान राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करना भी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं पितृपक्ष में आपकी राशि के अनुसार कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

पितृपक्ष में आपकी राशि के अनुसार कौन से उपाय करें?

मेष राशि: लाल रंग के वस्त्रों का करें दान

ज्योतिष्यों के अनुसार, मेष राशि के जातक पितृपक्ष में लाल रंग के वस्त्रों का दान करें। इसके साथ ही किसी बहती नदी या जलधारा में तांबे का सिक्का प्रवाहित करना भी शुभ माना जाता है।

वृषभ राशि : सफेद रंग वस्तुओं का दान

वृषभ राशि वालों के लिए पितृपक्ष में सफेद रंग से जुड़ी वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा पीपल के पेड़ पर श्रद्धापूर्वक जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि : गाय को हरा चारा खिलाएं

मिथुन राशि के जातक पितृपक्ष के दौरान गाय को हरा चारा खिलाएं। साथ ही हरे रंग की वस्तुओं का दान करना भी आपके लिए शुभ फलदायी हो सकता है।

कर्क राशि: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें

कर्क राशि के जातक पितृपक्ष में शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही चावल, दूध और इससे जुड़ी अन्य वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है।

सिंह राशि : अनाज का दान करे

सिंह राशि वालों को पितृपक्ष के दौरान गेहूं, गुड़ और लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। साथ ही तांबे के पात्र में जल लेकर सूर्य देव को अर्घ्य देना भी शुभ रहेगा।

कन्या राशि: हरे रंग के कपड़ों का दान करे

कन्या राशि के जातक पितृपक्ष में हरे रंग के कपड़ों का दान करें। जरूरतमंद लोगों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराना भी पुण्यकारी माना जाता है और इससे सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

तुला राशि: सफेद वस्त्रों का दान करना शुभ

तुला राशि वालों के लिए पितृपक्ष में चीनी, चावल और सफेद वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता देना भी पुण्यकारी हो सकता है।

वृश्चिक राशि: गुड़ और लाल मसूर की दाल का दान

वृश्चिक राशि के जातक पितृपक्ष में मंगलवार के दिन गुड़ और लाल मसूर की दाल का दान करें। इसके अलावा पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।

धनु राशि चने की दाल का दान करें

धनु राशि वालों को पितृपक्ष में चने की दाल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही मंदिर या किसी धार्मिक स्थल पर अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान करना भी पुण्यकारी माना जाता है।

मकर राशि काले तिल का दान करें

मकर राशि के जातक पितृपक्ष में काले तिल का दान करें। इसके अलावा पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें और उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि लोहे से बनी वस्तुओं का दान

कुंभ राशि वालों के लिए पितृपक्ष में उड़द की दाल और लोहे से बनी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति को इन वस्तुओं का दान किया जा सकता है।

मीन राशि चने की दाल का दान

मीन राशि के जातक पितृपक्ष के दौरान बेसन के लड्डू और चने की दाल का दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

Pitru Paksha Remedies By Zodiac Sign
Pitru Paksha 2026 : पितृपक्ष में लोहे के बर्तन से क्यों करते हैं परहेज? जानें बड़ी वजह
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com