श्रावण मास में अपनी राशि अनुसार करें शिवजी का अभिषेक, पूरी होगी हर मनोकामना, संकटों से पाएंगे पार

पवित्र सावन माह में शिवजी का अभिषेक करने का खास महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यदि साधक अपनी राशि अनुसार इस पवित्र माह में शिव का जलाभिषेक करें तो इससे उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होती है, साथ ही जीवन में आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।
Shiv Jalabhishek according to zodiac sign
(सौजन्य सोशल मीडिया)
Updated on

पवित्र सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह में शिवभक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिये तथा उनकी कृपा पाने के लिये तरह-तरह से पूजा-अर्चना और अभिषेक करते हैं। शिवजी का अभिषेक करने का खास महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यदि साधक अपनी राशि अनुसार इस पवित्र माह में शिव का जलाभिषेक करें तो इससे उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होगी।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक जो साधक अपनी राशि के अनुसार शिवजी को जल अर्पित करते हैं उन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है और जीवन में आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है। आइये जानते हैं इस सावन राशि अनुसार कैसे करें शिवजी का अभिषेक.....

मेष राशि-  सावन में मंगल प्रधान इस राशि के जातक शिवजी को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। जल में शहद और सुगंधित पदार्थ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

वृषभ राशि- इस राशि के जातक कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। दूध के बाद जल का अभिषेक भी करें। इस तरह अभिषेक करने से निश्चह ही इन्हें शिव कृपा प्राप्त होगी।

मिथुन राशि- इस राशि के जातक शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें। साथ में बेलपत्र भी अर्पित करें। ऐसा करना इनके लिए शुभ फलदायी होगा।

कर्क राशि- इस राशि के जातक सावन में भगवान शिव का अभिषेक दही से करें। ऐसा करने से आपको शिव की विशेष कृपा मिलेगी।

सिंह राशि- इस राशि के जातकों को सावन माह में गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिये। गंगाजल में गुड़ भी मिला लें। ऐसा करना आपके लिये शुभ फलदायक रहेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक सावन में शिवजी का अभिषेक गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर करें। इससे इन्हें शिवजी का विशेष आशीर्वाद मिलेगा।

तुला राशि- इस राशि के जातक गाय का घी अर्पित करने के बाद शिवजी का जलाभिषेक करें। इससे इन्हें शिवजी की कृपा प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग गंगाजल में शहद मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। राशि अनुसार ऐसा करने इन्हें शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु राशि- इस राशि के जातक सावन में गाय के दूध से शिवजी का अभिषेक करें। ऐसा करने से इन्हें सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को इस पवित्र माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल में अपराजिता के फूल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

कुंभ राशि- इस राशि के जातक शिव कृपा पाने के लिए सावन में गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे इन्हें विशेष लाभ होगा।

मीन राशि- शिव को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के लोग गंगाजल में दूर्वा मिलकर शिवलिंग का अभिषेक करें। निश्चय ही आपको शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com