Parivartini Ekadashi 2026: तुलसी से करें ये 5 खास काम, लेकिन इस दिन भूलकर भी न करें ये एक गलती

Parivartini Ekadashi Upay: परिवर्तिनी एकादशी पर तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से श्री हरि भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। जानिए इस दिन तुलसी से कौन-से 5 काम करने चाहिए।
Parivartini Ekadashi Tulsi Upay
परिवर्तिनी एकादशी(सौ.AI)
Published on
Updated on

Parivartini Ekadashi Tulsi Upay: मंगलवार, 22 सितंबर 2026, को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह शुभ तिथि सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, परिवर्तिनी एकादशी के दिन चातुर्मास में योग निद्रा के दौरान भगवान विष्णु करवट बदलते हैं। इसी वजह से इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है।

परिवर्तिनी एकादशी को पार्श्व एकादशी और पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषयों के अनुसार,एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ आसान उपाय करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है। जानिए एकादशी पर तुलसी से जुड़े कौन से काम कर सकते हैं।

परिवर्तिनी एकादशी पर तुलसी से जुड़े 5 अचूक उपाय

शुद्ध देसी घी का दीपक जलाए

परिवर्तिनी एकादशी पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा के लिए इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा दीपक जलाते समम ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का लगातार जाप करें। इस उपाय से जीवन में सुख, समृद्धि और आर्थिक संपन्नता आती है।

विष्णु मंत्र का जाप करना बेहद शुभ

इस दिन घी का दीपक जलाने के अलावा, भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करना भी शुभ माना है। जाता है। आप तुलसी के पौधे की पूजा के दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप कर सकते है। धार्मिक मान्यता में मंत्र जाप को मन की शांति और भक्ति से जोड़ा जाता है। पूजा में ध्यान और श्रद्धा रखना जरूरी है। मंत्र जाप के लिए किसी कठिन नियम का पालन करना आवश्यक नहीं है।

परिवर्तिनी एकादशी पर तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध अर्पित करना शुभ माना गया है। अगर आप पैसे से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो तुलसी के पौधे से जुड़ा यह उपाय अपना सकते है। ज्योतिष शास्त्र में इस उपाय को बहुत ही कारगर बताया गया है। जो आर्थिक तंगी, कर्ज और व्यापार में घाटे से परेशान हैं उनको एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर थोड़ा कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। कहते है इससे जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती है।

तुलसी पौधे के आस-पास साफ-सफाई रखे

तुलसी के पौधे के पास साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है क्योंकि इसे अत्यंत पवित्र और माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। एकादशी पर तुलसी के पौधे को साफ रखें और जरूरत के अनुसार पानी दें। हालांकि, एकादशी के दिन तुलसी तोड़ने से जुड़ी परंपराओं का पालन अलग-अलग परिवारों में अलग हो सकता है। अपने घर की धार्मिक परंपरा के अनुसार पूजा करें।

तुलसी के पत्तों को बिल्कुल ही ना तोड़ें

तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में इसके लिए कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है। एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को बिल्कुल ही ना तोड़ें, दरअसल एकादशी के दिन तुलसी के पत्तों को ना तोड़ने की वजह यह होती है कि इस दिन माता तुलसी स्वयं व्रत पर रहती हैं। इसलिए पूजा के दौरान सभी तरह के नियमों का पालन करना चाहिए।

Parivartini Ekadashi Tulsi Upay
Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी पर ही क्यों दी जाती है गणपति बप्पा को विदाई? जानें इसके पीछे की मान्यता
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com